ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निधन की FB पर उड़ाई झूठी खबर, शिवपुरी के युवक पर FIR दर्ज
Pradhuman Singh Tomar Fake News: शिकायत में कहा गया है कि यह सूचना पूरी तरह असत्य और मनगढ़ंत थी, जबकि वास्तविकता में मंत्री नई दिल्ली में चिकित्सीय उप...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 09:04:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 09:05:07 AM (IST)
HighLights
- फेसबुक पर कई लोगों को टैग कर की भ्रामक पोस्ट
- दिल्ली में इलाज करा रहे थे मंत्री, सिरसौद में निकाली गई थी सांकेतिक अर्थी
- लोकशांति भंग करने के आरोप में अमोला थाने में मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निधन की झूठी खबर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले करैरा निवासी सौरभ भार्गव पर अमोला थाना पुलिस ने धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मंत्री का चित्र लगाकर निकाली थी सांकेतिक अर्थी
फरियादी हेमंत व्यास निवासी सुभाष कालोनी कमलागंज द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत के अनुसार 29 जुलाई को ग्राम सिरसौद थाना अमोला के कुछ लोगों ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का चित्र लगाकर सांकेतिक अर्थी निकाली थी। उसी दिन करैरा निवासी सौरभ भार्गव ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई लोगों को टैग करते हुए पोस्ट की-ओम शांति नहीं रहे मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सिरसौद के ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई..., सुबह से मेरा मन दुखी है...।
शिकायत में कहा गया है कि यह सूचना पूरी तरह असत्य और मनगढ़ंत थी, जबकि वास्तविकता में मंत्री नई दिल्ली में चिकित्सीय उपचार ले रहे थे।
एक संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि की मौत की झूठी खबर फैलाकर आरोपी ने लोकशांति भंग करने, आमजन में भ्रम-भय फैलाने और सामाजिक तनाव उत्पन्न करने का काम किया है। यह कृत्य पूर्व नियोजित षड्यंत्र और दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से किया गया है।