MP के शिवपुरी में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे का उत्पात, थार से तीन लोगों को कुचला, जिम पहुंचकर वर्क आउट करने लगा
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने इस मामले में अपने बेटे का खुला बचाव नहीं किया है और जांच व कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि दिनेश लोधी पहले भी विवादों ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 16 Apr 2026 04:19:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Apr 2026 04:31:27 PM (IST)
घायल लोग और वही थार गाड़ी जिससे टक्कर मारी गई।HighLights
- प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर आरोप है।
- जिम जाते समय थार से तीन लोगों को कुचल दिया।
- घटना के बाद जिम में रूटीन वर्कआउट करता रहा।
शिवपुरी, करेरा। करेरा में शुक्रवार की सुबह टीला रोड़ कॉलेज के पास एक घटना को लेकर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर आरोप है कि उन्होंने जिम जाते समय अपनी थार गाड़ी से तीन लोगों को कुचल दिया।
जिससे यह तीनों लोग घायल हो गए। करेरा नगर में यह भी चर्चा है कि घटना के बाद आरोपित सीधे जिम पहुंच गया और सामान्य तरीके से वर्कआउट करता रहा।
पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने इस मामले में अपने बेटे का खुला बचाव नहीं किया है और जांच व कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि दिनेश लोधी पहले भी विवादों में रह चुके हैं।
इससे पहले उन पर कार से लोगों को टक्कर मारने और उत्पात मचाने जैसे आरोप लगे थे, जिसमें पुलिस कार्रवाई भी हुई थी।