• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

नरवर किला तोप चोरी में बड़ा खुलासा, भगवान भरोसे था ऐतिहासिक किला, जिस रात हुई चोरी उस रात गायब थे चौकीदार

ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की बेशकीमती तोपों की चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस रात 10 से 15 चोर किले की तोपें उड़ा ले गए, उ...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 10:45:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 10:45:51 PM (IST)
नरवर किला तोप चोरी में बड़ा खुलासा, भगवान भरोसे था ऐतिहासिक किला, जिस रात हुई चोरी उस रात गायब थे चौकीदार
6 चौकीदार होने के बाद भी चोरी हुई बेशकीमती तोपें।

HighLights

  1. नरवर किले के सुरक्षाकर्मियों ने बार-बार बदले बयान
  2. 6 चौकीदार होने के बाद भी चोरी हुई बेशकीमती तोपें
  3. कबाड़ियों और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की बेशकीमती तोपों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इस मामले में शनिवार को पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस रात 10 से 15 चोर किले की तोपें उड़ा ले गए, उस रात पुरातत्व विभाग के चौकीदार ड्यूटी पर थे ही नहीं।

छह चौकीदार फिर भी किला भगवान भरोसे

पुरातत्व विभाग ने तोपों की सुरक्षा के लिए 6 चौकीदार तैनात कर रखे थे। 3 दिन में और 3 रात में। लेकिन पुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया। नरवर टीआई विनय यादव ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दिन वाले चौकीदार तो ड्यूटी पर जाते थे, लेकिन रात वालों ने किले को भगवान भरोसे छोड़ रखा था। वे कभी-कभार ही ड्यूटी पर जाते थे।


आरोपी चौकीदार चरण लाल जाटव ने खुद कबूला कि घटना वाली रात 15-16 जुलाई को वह ड्यूटी पर गया ही नहीं था। सुबह किले पर चौकीदार पहुंचे तो पता चला तोप चोरी हो गई है।

यह भी पढ़ें- 'जो कुछ करता हूं मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं...', इंदौर में बोले कैलाश विजयवर्गीय, विरोध करने वालों को दी नसीहत

बयानों में बदलाव और पुलिस का गहराता शक

पुलिस ने सभी चौकीदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वे बार-बार बयान बदलने लगे हैं, जिससे पुलिस का शक उन पर और गहरा हो गया है। पुलिस अब चौकीदारों के मोबाइल की सीडीआर निकाल रही है और यह पता लगा रही है कि चोरी की रात वे कहां थे और किससे बात कर रहे थे। इसके अलावा किले के आसपास के संदिग्धों और कबाड़ियों से भी पूछताछ की जा रही है।