दोस्ती, दुष्कर्म और 'टुकड़े-टुकड़े' करने की धमकी, शादी का झांसा देकर हिंदू महिला का शोषण करने वाला साबिर शेख गिरफ्तार
आरोपी ने महिला से बात की तो पता चला कि वह अपने पति से परेशान है और अपने बच्चों के साथ पिता के घर पर पति से अलग रह रही है। साबिर ने इसी का लाभ उठाते हु ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 09:47:37 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 09:49:42 AM (IST)
मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्मHighLights
- मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
- दो साल तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा आरोपी
- महिला ने जब शादी की बात की तो दी जान से मारने की धमकी
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत एक मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को झूठे प्यार के जाल में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शादी की बात कही तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में निवासरत एक व्यक्ति ने महाराणा प्रताप कॉलोनी में निवासरत साबिर शेख से दो साल पहले वर्ष 2024 में कुछ रुपये उधार लिए थे। उक्त रुपयों को लेकर साबिर कई बार उसके घर पर जाता था। इस दौरान साबिर की नजर उसके घर में रह रही उसकी शादीशुदा बेटी पर पड़ गई।
महिला के मायके में रहने का आरोपी ने उठाया फायदा
पैसों के तगादे के बहाने जाते हुए साबिर ने उक्त महिला से बात की तो उसे पता चला कि वह अपने पति से परेशान है और अपने बच्चों के साथ पिता के घर पर पति से अलग रह रही है। साबिर ने इसी का लाभ उठाते हुए उसे हमदर्दी दिखाई और उससे दोस्ती कर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। उसे आश्वासन दिया कि वह उसके साथ शादी कर लेगा और उसे अपनी पत्नी का दर्जा देगा।
दो साल तक करता रहा दुष्कर्म
इस तरह से वह दो साल से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया जा रहा है कि जब महिला ने साबिर से शादी करने के लिए कहा तो वह उससे दूर भागने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने पीड़िता ने थाने आकर मामले की शिकायत की।