• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी: स्कूल बस से उतरी किराना व्यापारी की 5 साल की बेटी के किडनैप का प्रयास, फेरीवाली महिला की सूझबूझ से बची मासूम

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस और बच्ची के स्वजन ने नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 12:49:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 12:51:50 PM (IST)
शिवपुरी: स्कूल बस से उतरी किराना व्यापारी की 5 साल की बेटी के किडनैप का प्रयास, फेरीवाली महिला की सूझबूझ से बची मासूम
बैराड़ में वारदात के बाद एकत्रित हुई भीड़ और पांच साल की बच्ची। नईदुनिया

HighLights

  1. बैराड़ क्षेत्र में गुरुवार दोपहर की वारदात
  2. स्कूल बस से उतरी बच्ची को बदमाश ने उठाया
  3. बच्ची की आवाज सुन महिला बदमाश से भिड़ गई तो बाइक से भागे

नईदुनिया न्यूज, शिवपुरी। जिले के बैराड़ में थाने से चंद कदम की दूरी पर गुरुवार की दोपहर स्कूल से लौट रही 5 साल की मासूम बच्ची का बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि फेरी लगाकर सामान बेचने वाली एक महिला की सजगता से आरोपित बच्ची का अपहरण करने में सफल नहीं हो पाए। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस और बच्ची के स्वजन ने नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।

बच्ची ने बताया, एक भैय्या आए और मुंह बंद कर दिया

जानकारी के अनुसार बैराड़ के वार्ड-8 में निवासरत किराना कारोबारी धर्मेन्द्र पुत्र पूरन चंद्र गुप्ता की पांच साल की बेटी प्रिसा गुप्ता जीनियस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा-4 में पढ़ती है। गुरुवार को वह छुट्टी होने पर स्कूल बस में सवार होकर दोपहर करीब 2:40 बजे मंकू होटल के पास उस स्टापेज पर पहुंची जहां वह रोजाना उतरती है। बच्ची का कहना है कि जैसे ही वह बस से उतरी पीछे से एक भैय्या आए जिन्होंने उसका मुंह बंद कर लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगे।


दो थे किडनेपर

इसी दौरान वह बच्ची किसी तरह चीखी तो वहां मौजूद एक महिला ने बच्ची के अपहरण का प्रयास कर रहे दोनों युवकों से जद्दोजहद शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपहरण का प्रयास करने वाले दो युवक थे, जिनमें से एक ने बच्ची को उठाने का प्रयास किया, जबकि दूसरा बाइक पर बैठा रहा।

महिला ने बताया कि सतर्कता के चलते खतरा भांप कर दोनों आरोपी बच्ची को छोड़कर बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। मामले की शिकायत बैराड़ पुलिस को की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने भी नगर के हर संभावित क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। दिनदहाड़े हुए इस अपहरण के प्रयास से नगर के लोगों में दहशत की स्थिति निर्मित हो गई है।

बदमाशों ने रैकी करके दिया वारदात को अंजाम

जिस तरह से बदमाशों ने बच्ची के अपहरण के प्रयास की इस वारदात को अंजाम दिया है। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने अपहरण के लिए बच्ची को पहले से चिंहित कर लिया था। उन्होंने बच्ची के अपहरण के लिए रैकी भी की होगी। अगर पुलिस कुछ दिन पहले के फुटेज भी तलाशे तो इसका भी खुलासा हो सकता है कि, वह बच्ची के अपहरण के लिए कब से प्रयास कर रहे थे।

हमें एक शिकायती आवेदन देकर बच्ची के अपहरण के प्रयास के मामले में बताया गया है। हमने मामले की विवेचना शुरू कर दी है, इसके साथ ही हम नगर के अलग-अलग क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश शर्मा टीआई, बैराड़।