शिवपुरी में 24 घंटे की भारी बारिश से जलभराव: इस सीजन पहली बार खुले अटल सागर बांध के 6 गेट, 17 से अधिक गांवों में अलर्ट जारी
अभी अटल सागर बांध करीब 90.90 फीसदी भर गया है। बीते कुछ दिनों से बिजली जनरेशन एरिया से पानी छोड़ा जा रहा था। इस कारण मोहनी बांध भी तेजी से भर रहा है। म...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 06:13:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 06:13:44 PM (IST)
अटल सागर बांध का मनमोहक दृश्य। शुक्रवार को 6 गेल खोल दिए गये। वीडियोग्रैबHighLights
- अटल सागर और मोहनी बांध के गेट खुलने से सिंध नदी उफान पर
- नदी-नालों से दूर रहें ग्रामीण, 1037 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज
- नदी-नालों से दूर रहें ग्रामीण, 1037 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। अभी तक नहीं होने की चिंता सता रही थी लेकिन जब बादल बरसे तो बीते 24 घंटे से बंद ही नहीं हुए। लगातार बारिश के बाद अटल सागर बांध में तेजी से जलभराव हो रहा है। बांध की सुरक्षा को देखते हुए शुक्रवार को अटल सागर बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं। इस बारिश के सीजन में पहली बार अटल सागर बांध के गेट खोले गए हैं। दो गेट सवा मीटर और अन्य गेट पौने दो मीटर खोले गए हैं। शुरुआत में 1037 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। जिसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 2000 क्यूमेक्स तक किया जाएगा।
90.90 प्रतिशत लबालब हुआ बांध
अभी यह बांध करीब 90.90 फीसदी भर गया है। बीते कुछ दिनों से बिजली जनरेशन एरिया से पानी छोड़ा जा रहा था। इस कारण मोहनी बांध भी तेजी से भर रहा है। मोहनी बांध से भी पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों बांधों से पानी छूटने के कारण सिंध नदी में पानी बढ़ गया है। मड़ीखेड़ा बांध के गेट खोले जाने की चेतावनी सिंचाई विभाग ने एक दिन पहले ही जारी कर दी थी। करीब डेढ़ दर्जन गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। इधर लगातार बारिश के कारण शिवपुरी शहर में जल भराव के हालात बन गए हैं। कॉलोनियों का पानी तालाबों की तरह तब्दील हो गया है। चैंबर जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर दौड़ता नजर आया। हर सड़क पर पानी ही पानी नजर आ रहा था।
इन गांवों में जारी किया अलर्ट
मड़ीखेड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के पहले मड़ीखेड़ा, धमकन, पचपेड़िया, कल्याणपुर, नानकपुर, सुल्तानपुर एवं पवा गांवों में अलर्ट जारी किया गया। इधर मोहनी पिकअप वियर से प्रभावित संभावित क्षेत्र के गांवों में ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी एवं पुलाहा गांव शामिल हैं। क्योंकि दोनों बांधों से पानी छूटने के बाद सिंध में तेज बहाव आने लगा है।
नदी के किनारे बिल्कुल न जाएं
सिंध नदी में तेज बहाव होने के कारण ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि नदी के किनारे बिल्कुल न जाएं, नदी नालों में प्रवेश न करें, बच्चों एवं बुजुर्गों को नदी के आसपास न जाने दें, पशुओं को नदी के किनारे न ले जाएं, जलप्रवाह वाले क्षेत्रों एवं पुल रपटों को पार करने का प्रयास न करें।
कॉलोनियों में नजर आए जलभराव के तालाब
24 घंटे की झमाझम बारिश ने शहर की जलनिकासी की बदहाली को एक बार फिर सामने ला दिया है। चैंबरों के जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर दौड़ता नजर आया। कॉलोनियों और घरों के सामने जलभराव तालाब जैसा रूप लेता रहा। पीएस होटल के सामने और पीछे की कालोनियों में लोगों की देहरी तक पानी जमा हो गया। इसी तरह सर्कुलर रोड़ से लगी कालोनियों में पानी भर गया है। कई जगहों पर लोग पानी के विशाल गडढों में गिरते नजर आए और शिवपुरी की बदहाली को भी कोशते रहे। सर्कित हाउस रोड़ पर नालियों और सीवर का गंदा पानी दौड़ता रहा और लोगों के घरों में घुसता रहा। अगर बारिश एक दो दिन इसी तरह से जारी रही तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
लगातार बारिश के कारण अटल सागर बांध में जलभराव तेजी से हो रहा है। बांध की सुरक्षा को देखते हुए मड़ीखेड़ा बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं। अभी 1037 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। धीरे-धीरे इस बढ़ाकर 2000 क्यूमेक्स तक करेंगे। सिंध नदी के नजदीकी गांवों में अलर्ट जारी करा दिया गया है। - नवीन शाक्य, कार्यपालन यंत्री, सिंध परियोजना संभाग, मड़ीखेड़ा शिवपुरी