
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौरिया के मौजा कुशवाह पुरा में प्रेमी की हत्या से दुखी प्रेमिका ने भी तीन दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता-दादा और अन्य परिजनों ने उसके सामने ही प्रेमी की हत्या कर दी थी, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार लिया। पुलिस ने शव बरामद कर लड़की का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।
रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम नेगमा निवासी अर्जुन पुत्र भगवान सिंह पाल और ग्राम चंदौरिया के मौजा कुशवाह पुरा निवासी वर्षा पुत्री दिनेश कुशवाह (20 साल) के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों ने शादी के लिए तैयार नहीं थे।
पुलिस ने इस मामले में 31 मार्च को पिता दिनेश व दादा लट्टू कुशवाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमी की हत्या के कारण वह काफी परेशान थी। उसके परिजन भी उसको ही इस पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार मान रहे थे। में उसकी चचेरी बहन उसे संभालने का प्रयास कर रही थी। दोपहर करीब 1 बजे बहन ने उससे खाना खाने चलने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गई। बहन ने ज्यादा जिद की तो उसने खाना कमरे में लाने को कहा। बहन खाना लेने के लिए चली गई। करीब आधा घंटे बाद वह वापस लौट कर आई, तो वर्षा फांसी पर लटकी हुई थी।
तीन दिन पहले चंदौरिया में जिस युवक की हत्या की गई थी, उस मामले में आज लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर, मामले की विवेचना शुरू की है। गब्बर सिंह गुर्जर, टीआई, कोलारस