• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के सामने लगे बिजली विभाग के चोर के नारे, ग्रामीण बोले- नहीं हो रहा समाधान

शिवपुरी के खोड़ गांव में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने टूटे खंभों...और पढ़ें

By Bharat SharmaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 10:29:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 10:29:40 AM (IST)
शिवपुरी में उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के सामने लगे बिजली विभाग के चोर के नारे, ग्रामीण बोले- नहीं हो रहा समाधान
प्रद्युमन सिंह तोमन की जन चौपाल में बवाल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ऊर्जा मंत्री के सामने ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।
  2. "बिजली विभाग चोर है" के नारे लगाए गए।
  3. गांव में टूटे खंभों और खराब लाइनों की शिकायत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। योग दिवस पर योग कार्यक्रम में भाग लेने आए उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमन ने शिवपुरी जिले के खोड़ गांव में जन चौपाल का आयोजन किया। जैसे ही मंत्री वहां पहुंचे, लोगों ने "बिजली विभाग चोर है" के नारे लगाए और प्रदर्शन करने लगे।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव में बिजली के खंबे टूटे पड़े हैं। बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर अर्पित वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष जशवंत जाटव सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण भी उपस्थित थे।


naidunia_image

योग कार्यक्रम के बाद धार महादेव मंदिर में जब उर्जा मंत्री ने चौपाल लगाई, तब ग्रामीणों ने शिकायत की कि टूटे खंबों को सुधारने के लिए 2000 से 3000 रुपए तक की मांग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें - MP में तबादलों पर गरमाई सियासत; जीतू पटवारी ने सीएम को पत्र लिख उठाए सवाल; कहा- "तबादले और निरस्तीकरण में हुए लेन-देन की हो जांच"

स्थानीय लोगों में असंतोष का भाव

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी जन चौपाल का आयोजन किया गया था, लेकिन उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। इस प्रकार, खोड़ गांव के निवासियों की समस्याएं अनसुलझी बनी हुई हैं, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। उर्जा मंत्री के सामने इस प्रकार की नारेबाजी ने स्पष्ट कर दिया कि स्थानीय लोगों में असंतोष की भावना गहरी है।