शिवपुरी में सिलिंडर की किल्लत को लेकर शिक्षक ने की पीएम मोदी की मिमिक्री, विधायक की शिकायत के बाद निलंबित
घरेलू गैस सिलिंडर की कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिमिक्री करने पर सरकारी शिक्षक साकेत पुरोहित को निलंबित कर दिया गया है। उनकी भाजपा विधा ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 11:45:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 11:58:51 PM (IST)
पीएम मोदी की मिमिक्री शिक्षक को पड़ी महंगी, शिकायत के बाद निलंबितHighLights
- पीएम मोदी की मिमिक्री शिक्षक को पड़ी महंगी
- गैस सिलिंडर पर कटाक्ष का वीडियो वायरल
- शिक्षक को सरकारी नौकरी से निलंबित किया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। घरेलू गैस सिलिंडर की कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिमिक्री करने पर सरकारी शिक्षक साकेत पुरोहित को निलंबित कर दिया गया है। जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी इस संबंध में शिकायत की थी।
शिक्षक ने पीएम मोदी पर किया था कटाक्ष
पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी (संकुल केंद्र बैराड़) में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ साकेत पुरोहित ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिमिक्री करते हुए मेरे भाइयो-बहनों कहते हुए आगे गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों पर कटाक्ष किया था।
विधायक प्रीतम लोधी ने की थी शिकायत
वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने पर यह सभी के संज्ञान में आया। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने जिला शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत में शिक्षक पर जनप्रतिनिधि की मिमिक्री करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। कहा कि इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। यह शासकीय सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटे पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल तक पीछा कर चलाईं गोलियां
शिकायत की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा के नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान साकेत पुरोहित का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बदरवास तय किया गया है।