शिवपुरी में तालाब में नहाने गए तीन बच्चे पानी में डूबे, एक की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया
पानी से बाहर आने पर उन्होंने रामगोपाल को बताया कि पानी में एक बच्चा और है। इस पर वह बच्चों के द्वारा बताए गए स्थान पर पानी में बच्चे की तलाश में लगा र ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 06:42:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 06:47:24 PM (IST)
फोटो-तालाब में बाबू को तलाशते गांव के युवाHighLights
- हनुमान मंदिर पर चोला चढ़ाने गए थे तीनों, तालाब पर गए थे नहाने।
- भैंसों को पानी पिलाने आए ग्रामीण ने दो बच्चों को डूबने से बचाया।
- तीनों पानी में नहा रहे थे, इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए।
नईदुनिया न्यूज शिवपुरी/बैराड़। गोवर्धन थानांतर्गत ग्राम धौरिया में तालाब पर नहाने गए तीन बच्चे अचानक पानी में डूब डबने लगे। मौके पर भौंसों को पानी पिलाने पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को डूबता देख छलांग लगा दी और तीनों को बाहर निकाल लिया। इनमें से एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे शिवपुरी रेफर किया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दो बच्चों की हालत स्थितर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम धौरिया निवासी नमोद्र उर्फ बाबू पुत्र भूरा उर्फ गजानंद धाकड़ उम्र 8 वर्ष अपने दो अन्य साथियों शिवम धाकड़ व आर्यन धाकड़ के साथ सुबह 9:00 बजे हनुमान मंदिर पर चोला चढ़ाने गए थे। मंदिर पर चोला चढ़ाने के बाद तीनों बच्चों का नहाने का मन बन गया, तो तीनों गांव के तालाब पर चले गए।
वहां तीनों पानी में नहा रहे थे, इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चले गए। नमोद्र उर्फ बाबू तो पानी में डूब गया, लेकिन शिवम व आर्यन पानी में संघर्ष कर रहे थे। इसी दौरान वहां पर भैंसों को पानी पिलाने के लिए ग्रामीण रामगोपाल जाटव पहुंच गया। रामगोपाल ने शिवम व आर्यन को पानी से बाहर निकाला।
पानी से बाहर आने पर उन्होंने रामगोपाल को बताया कि पानी में एक बच्चा और है। इस पर वह बच्चों के द्वारा बताए गए स्थान पर पानी में बच्चे की तलाश में लगा रहा, लेकिन नमोद्र का कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान गांववालों को बच्चे के पानी में डूबने की खबर लगी तो वह भी तालाब पर पहुंच गए।
ग्रामीण महेश धाकड़ के अनुसार गांव के कई युवाओं ने करीब एक घंटे के संघर्ष के बाद नमोद्र को पानी के बाहर निकाला। इसके बाद उसे बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, बैराड़ से डाक्टरों ने नमोद्र को शिवपुरी रेफर कर दिया। स्वजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी लेकर पहुंचे, डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है। गजानंद धाकड़ के घर में बाबू सबसे छोटा बेटा था, बताया जा रहा है बच्चे के मिलनसार व्यवहार के कारण वह परिवार ही नहीं पूरे गांव में सबका लाड़ला था। यही कारण है कि बाबू की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।