MP पुलिस के माल खाने से डोडा चूरा के 12 बैग गायब... शिवपुरी में TI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन अटैच,
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में जून 2023 में जब्त 1209 किलोग्राम डोडा चूरा प्रकरण में पुलिस विवेचना पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जब्त किए गए 66 ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 12 Feb 2026 02:59:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Feb 2026 05:03:41 AM (IST)
डोडा चूरा केस में विवेचना पर सवाल, शिवपुरी एसपी ने की विभागीय कार्रवाई (AI Generated Image)HighLights
- हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
- तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच
- दो अधिकारी हो चुके सेवानिवृत्त
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी: कोलारस थाना पुलिस द्वारा 5 जून 2023 को जब्त किए गए 1209 किलोग्राम डोडा चूरा मामले में लापरवाही सामने आने पर हाईकोर्ट ने कड़ी आपत्ति दर्ज की। जब्त 66 बैग में से 12 बैग गायब पाए जाने के बाद न्यायालय ने जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
इस पर शिवपुरी एसपी ने निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मावई (तत्कालीन थाना प्रभारी कोलारस, हाल थाना प्रभारी देहात), उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह यादव (तत्कालीन थाना कोलारस, हाल थाना प्रभारी गोवर्धन) एवं उपनिरीक्षक हरीशंकर शर्मा (तत्कालीन थाना कोलारस, हाल थाना कोतवाली) को पुलिस लाइन शिवपुरी अटैच किया है।
दो सेवानिवृत्त, अन्य जिलों में पदस्थ अधिकारी
तत्कालीन उप निरीक्षक एसएस जादौन एवं उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह भदौरिया सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा वर्तमान में राजगढ़ और उप निरीक्षक अंकित उपाध्याय बालाघाट जिले में पदस्थ हैं। संबंधित इकाई प्रमुखों को न्यायालय के निर्णय से अवगत कराया गया है।
क्या है पूरा मामला
5 जून 2023 को जगसीर सिंह पुत्र बलदेव रविदास, उम्र 36 वर्ष, निवासी ककराला थाना मौवी जिला पटियाला (पंजाब) ट्रक क्रमांक पीबी-11 डीसी 7234 में तुअर की दाल लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। दाल के बीच 62 कट्टों में लगभग 48 लाख रुपये मूल्य का 1209 किलोग्राम डोडा चूरा छिपा मिला।
30 नवंबर 2023 को पुलिस ने चालान न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद जगसीर सिंह ने हाईकोर्ट में अपील दायर की, जहां विवेचना में लापरवाही का मुद्दा सामने आया।