शिवपुरी में हाईटेंशन लाइन का कहर, करंट की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्राली; महिला और 7 साल का मासूम जिंदा जले
कोलारस थानांतर्गत देहरदा-डोंड़याई रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे ट्राली में सवार एक महिला की जिंदा जलकर मौत ह ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 07:50:53 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 07:50:53 PM (IST)
शिवपुरी में हाईटेंशन लाइन का कहरHighLights
- हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्राली
- महिला और सात वर्षीय बालक की मौत
- करंट से दो अन्य लोग गंभीर झुलसे
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। कोलारस थानांतर्गत देहरदा-डोंड़याई रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे ट्राली में सवार एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं सात वर्षीय बालक ने झुलसने से दम तोड़ दिया। इस हादसे में एक अन्य महिला और पुरुष घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने क्या कहा
कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर के अनुसार राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव में रहने वाला बंजारा परिवार भूसा खरीदने के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ कोलारस में पूरनखेड़ी टोल टैक्स के पास डेरा डालकर रह रहा था।
शुक्रवार सुबह बंजारा परिवार ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गांवों में भूसा खरीदने के लिए डोंड़याई गांव जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रैक्टर में विनोद पुत्र रंजीत बंजारा(27), लीला(30) पत्नी विनोद बंजारा, केसर(30) पत्नी मेंबर बंजारा और अनिल(7) पुत्र मेंबर बंजारा सवार थे।
क्या है मामला
जब ट्रैक्टर चला रहे विनोद ने ट्रैक्टर सड़क से खेत वाले कच्चे रास्ते पर उतारा, तभी अचानक ट्राली पर लगा लोहे का पोल हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली में करंट आ गया। करंट से विनोद की पत्नी लीला बंजारा के कपड़ों में आग लग गई। इसी दौरान उसकी गोदी में बैठा सात साल का अनिल भी आग की चपेट में आ गया। वहीं विनोद और अनिल की मां केसर झटका लगकर ट्रैक्टर से दूर जा गिरे।