• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

सीएम-सिंधिया के कार्यक्रम में उलझा रहा प्रशासन, शिवपुरी में रेत माफिया पचावली घाट से करता रहा खनन, वीडियो वायरल

मानसून सीजन में कलेक्टर द्वारा नदियों से रेत खनन पर रोक के बावजूद रविवार को दिनभर पचावली पुल के नीचे सिंध नदी में अवैध खनन चलता रहा।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 06:08:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 06:08:57 PM (IST)
सीएम-सिंधिया के कार्यक्रम में उलझा रहा प्रशासन, शिवपुरी में रेत माफिया पचावली घाट से करता रहा खनन, वीडियो वायरल
पचावली घाट पर दिनभर अवैध उत्खनन का वीडियो हुआ वायरल। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. प्रशासनिक व्यस्तता के बीच नदी में जमकर हुआ अवैध रेत खनन
  2. पचावली घाट पर दिनभर अवैध उत्खनन का वीडियो हुआ वायरल
  3. मानसून प्रतिबंध के बावजूद रेत माफिया ने उठाया ड्यूटी का फायदा

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जिले में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर जब पूरा प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं में व्यस्त था, ठीक उसी समय रेत माफिया ने इसका जमकर फायदा उठाया। मानसून सीजन में कलेक्टर द्वारा नदियों से रेत खनन पर रोक के बावजूद रविवार को दिनभर पचावली पुल के नीचे सिंध नदी में अवैध खनन चलता रहा।

वीआईपी दौरों के बीच धड़ल्ले से चला अवैध खनन

स्थानीय लोगों के अनुसार, पचावली घाट पर सुबह से ही हाइड्रा मशीन लगाकर नदी का सीना चीरा जाता रहा। दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली दिनभर रेत भरकर घाट से निकलती रहीं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने अवैध खनन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


प्रशासनिक मुस्तैदी और व्यवस्था पर उठते सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूरे दिन घाट पर ट्रैक्टर-ट्रालियों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन रोकने-टोकने वाला कोई नहीं था। सवाल यह है कि जब वीआईपी कार्यक्रमों में पूरा अमला जुट जाता है, तो क्या अवैध कारोबारियों को खुली छूट मिल जाती है?

यह भी पढ़ें- एमपी में UCC पर घमासान, मतांतरित आदिवासियों और लिव-इन नियमों पर कांग्रेस को आपत्ति, 20 जुलाई से शुरू होगा सत्र