शिवपुरी में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र जन-आंदोलन, कलारियों में तोड़फोड़; पुलिस पर हमला
8 सितंबर को अमोला से शुरू हुए विद्रोह ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है।
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 04:11:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 04:12:26 PM (IST)
महिलाओं से घिरे पुलिसकर्मी। वीडियोग्रैबHighLights
- अवैध शराब पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
- शराब दुकानों में तोड़फोड़ और लाठीचार्ज
- शराब दुकानों में तोड़फोड़ और लाठीचार्ज
नईदुनिया प्रतनिधि शिवपुरी। शिवपुरी जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पिछले तीन दिनों से चल रहा महिलाओं का आक्रोश अब जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। 8 सितंबर को अमोला से शुरू हुए विद्रोह ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है।
एक पुलिसकर्मी को लाठी से पीटती महिलाएं। वीडियोग्रैब अमोलपठा, मनपुरा, भौंती, थरखेड़ा में शराब की दुकानों पर हमला
गुरूवार को महिलाओं ने अमोलपठा, मनपुरा, भौंती, थरखेड़ा में शराब की दुकानों पर हमला बोल दिया। हालात यह बन गए कि दुकानों में शराब की बोतलें सड़क पर फेंक-फेंक कर फोड़ी गईं। इसी क्रम में अमोलपठा में पुलिस ने कुछ ग्रामीणों पर लाठी चार्ज कर दिया।
पुलिसकर्मी को पीटता आक्रोशित युवक। वीडियोग्रैब
इसके बाद भीड़ इस हद तक आक्रोशित हो गई कि पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिसकर्मियों को भीड़ से भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। इस संपूर्ण जनांदोलन के दौरान पुलिस और प्रशासन का सूचना तंत्र और कानून व्यवस्था चारों खाने चित्त नजर आई।