• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

टीकमगढ़ में अस्पताल के रैंप पर भाजपा नेता ने बेखौफ दौड़ाई ई-स्कूटी, पहली मंजिल तक ले गए; जांच के आदेश

टीकमगढ़ के खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल के अंदर रैंप पर ई-स्कूटी ले जाने का मामला सामने आया है।

By Manish AsatiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 07:36:32 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 07:36:32 AM (IST)
टीकमगढ़ में अस्पताल के रैंप पर भाजपा नेता ने बेखौफ दौड़ाई ई-स्कूटी, पहली मंजिल तक ले गए; जांच के आदेश
टीकमगढ़ में अस्पताल के रैंप पर दौड़ी ई-स्कूटी

HighLights

  1. भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला पर आरोप
  2. सुरक्षा गार्ड ने रोका, अनसुना कर अंदर घुसे
  3. BMO ने दिए जांच के आदेश, माफीनामा सौंपा

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखकर अस्पताल के अंदर रैंप पर ई-स्कूटी दौड़ाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामला भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी जांच के आदेश बीएमओ ने दिए हैं।

गार्ड ने रोका, फिर भी अंदर ले गए वाहन

घटना 18 सितंबर की है, जो अगले दिन 19 सितंबर को अधिकारियों के संज्ञान में आई। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड रवि ने बताया कि उन्होंने मुख्य द्वार पर ही वाहन को अंदर ले जाने से रोका था, लेकिन उनकी बात को अनसुना करते हुए ई-स्कूटी को सीधे अस्पताल परिसर के अंदर दाखिल कर दिया गया। इतना ही नहीं चालक वाहन को मरीजों की आवाजाही के लिए बने रैंप के जरिए पहले तल से ऊपरी तल तक ले गया।


अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह वाहन ले जाना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। रैंप मरीजों, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए बनाया गया है, वहां वाहन ले जाने से हादसे का खतरा भी बना रहता है।

भाजपा नेता बोले- जान बचाने के लिए की जल्दबाजी

इस मामले में भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला का कहना है कि उनके ड्राइवर गुड्डू यादव के घर से फोन आया था कि गुड्डू सीने के दर्द से तड़प रहा है। आनन-फानन में उसे स्कूटी पर बैठाया और अस्पताल ले आया। मैं सीधे अंदर घुस गया। उस समय मुझे कुछ सुनाई नहीं दिया, क्योंकि मुझे डर लग रहा था कि कहीं गुड्डू की जान न चली जाए। गलती हुई है, मैं यह मानता हूं, लेकिन मानवीय मदद के लिए ऐसा किया।

बीएमओ ने दिए जांच के आदेश

मामले में बीएमओ डॉ. अंकित त्रिपाठी ने बताया कि प्रशांत शुक्ला ने पीछे बैठे युवक की तबीयत खराब होने और उसे अस्पताल पहुंचाने की जल्दबाजी में रैंप पर वाहन ले जाने की बात कही है। लिखित माफीनामा दिया है। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि घटना की परिस्थितियां क्या थीं और अस्पताल की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही है।