• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

रामराजा के दरबार से भाजपा का चुनावी महामंथन... 2028-29 के रण के लिए बूथ मजबूत करने की रणनीति

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग-अलग नजर आए। नेताओं के बीच सार्वजनिक...और पढ़ें

By Balram SoniEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 08:51:40 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 09:55:55 AM (IST)
रामराजा के दरबार से भाजपा का चुनावी महामंथन... 2028-29 के रण के लिए बूथ मजबूत करने की रणनीति
ओरछा में भाजपा की बैठक के बीच बढ़ी सियासी चर्चा। (नईदुनिया)

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में बड़े नेताओं के बीच दूरी दिखी।
  2. मोहन यादव, शिवराज और सिंधिया अलग-अलग बैठे।
  3. लंच टेबल पर भी तीनों नेता साथ नहीं दिखे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ओरछा : न केवल संगठन को मजबूत करने बल्कि आपसी गिले-शिकवे भी दूर करने के उद्देश्य से भी आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में पार्टी के क्षत्रप आपस में अलग-थलग नजर आए। कई मौकों पर आपस में बात करना तो दूर, उनकी नजरें तक आपस में सार्वजनिक रूप से नहीं मिलीं।

पहले सत्र और लंच की टेबल पर दूरी

पूर्वाह्न नौ बजे से प्रारंभ हुई प्रदेश कार्य समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे पहुंचे तो इसके बाद संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। ऐसे में, तीनों ही नेता कार्यसमिति के पहले सत्र में अलग-अलग बैठे दिखाई दिए। लंच की टेबल पर भी ये तीनों एक साथ नजर नहीं आए।


भोजन कक्ष में फोटो सेशन और मजमा

उद्घाटन सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डा. यादव पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के साथ भोजन कक्ष में पहुंचे। भोजन किया और कार्यकर्ताओं के साथ फोटो सेशन कराकर वापस कक्ष में जाने लगे तभी कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी टहलते हुए पहुंच गए।

एक-दूसरे के निकलने की करते रहे प्रतीक्षा

  • जहां कुछ क्षण पहले डा. मोहन यादव का मजमा जुटा था, वहां अब शिवराज सिंह चौहान कार्यकर्ताओं से घिरे थे। शिवराज के जाने के कुछ समय बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ पहुंचे।
  • कुछ देर लोगों से मेल-मुलाकात करने के बाद वह चले गए। इस तरह, तीनों ही बड़े नेता एक ही कक्ष से बाहर निकले, लेकिन साथ में निकलने के बजाय एक-दूसरे के निकलने की प्रतीक्षा करते रहे।

यह भी पढ़ें- ओरछा में भाजपा का महामंथन: रामराजा के दरबार से 2028 का रोडमैप तैयार, केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कांग्रेस को घेरा