उज्जैन में अब महाकाल व कालभैरव के बाद मां हरसिद्धि के मंदिर में भी शुरू होगी शीघ्र दर्शन की सुविधा
शक्तिपीठ हरसिद्धि माता मंदिर में भी शीघ्र दर्शन की सुविधा शुरू होने जा रही है। कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई मंदिर समिति की बैठक में नई दर्शन व्यवस्था ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 23 May 2026 10:43:24 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 10:43:24 AM (IST)
जिगजैग निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण करते अधिकारी। (मंदिर समिति)HighLights
- कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर तैयार हुआ भक्तों की सुविधा का प्लान
- भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के बाहर जिगजैग भी बनाया जाएगा
- जिम्मा महाकाल मंदिर प्रशासक आईएएस प्रथम कौशिक को सौंपा गया है
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल व कालभैरव के बाद अब शक्तिपीठ हरसिद्धि माता मंदिर में भी शीघ्र दर्शन की सुविधा शुरू होने जा रही है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई मंदिर समिति की बैठक में नई दर्शन व्यवस्था का प्लान तैयार हुआ है। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के बाहर जिगजैग भी बनाया जाएगा। नई व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने का जिम्मा महाकाल मंदिर प्रशासक आईएएस प्रथम कौशिक को सौंपा गया है।
मंदिर प्रबंधक इंद्रेश लोधी ने बताया शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में लगातार दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर भक्तों की सुविधा का नया प्लान तैयार किया गया है। महाकाल मंदिर प्रशासक आईएएस प्रथम कौशिक बीते दिन दिनों से लगातार मंदिर का भ्रमण कर नई व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
अब एक नया जिगजैग मंदिर के बाहर कलश वाले स्थान पर बनाया जाएगा
अब तक जो निर्णय हुए हैं, उनमें भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के सभा मंडप, परिसर तथा मंदिर के बाहर तीन भागों में होल्डप बनाया जाएगा। सभा मंडप व परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिए जिगजैग की व्यवस्था पहले से है, अब एक नया जिगजैग मंदिर के बाहर कलश वाले स्थान पर बनाया जाएगा परिसर की तरह मंदिर के बाहर जिगजेग में भी भक्तों के लिए छांव, पेयजल, जूता स्टैंड आदि के इंतजाम रहेंगे।
छह नए स्थानों पर लगेगी भेंट पेटी
हरसिद्धि मंदिर में दानदाताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेंट पेटियां लगाई जाएगी। अभी मंदिर में सिर्फ दो स्थानों पर भेंट पेटी लगी है। नई व्यवस्था में छह अतिरिक्त स्थानों पर पेटियां लगाई जाएंगी।
लेटबाथ व पार्किंग का प्लान बनाया
मंदिर में श्रद्धालुओं को शौचालय की सुविधा नहीं है। मंदिर में पार्किंग नहीं होने से भी दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ता है। बैठक में इन बिंदुओं पर भी चर्चा हुई है।
उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे मंदिर को हटाने को लेकर तनाव व पथराव, एसआई घायल