उज्जैन में केंद्र सरकार का फर्जी ज्वाइंट सेक्रेटरी गिरफ्तार, IAS बनकर मांगी भस्म आरती में VIP सुविधा
केंद्र सरकार का फर्जी संयुक्त सचिव बनकर भस्म आरती करने व सर्किट हाउस में दो कमरे बुक करने वाले आरोपित को सत्कार अधिकारी ने पकड़ा था। महाकाल पुलिस ने आ ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 09:01:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 09:01:41 PM (IST)
आरोपित को लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी।HighLights
- फर्जी अधिकारी बनकर भस्म आरती की कोशिश
- दिल्ली का अतुल कुमार पुलिस की गिरफ्त में
- सत्कार अधिकारी की सतर्कता से खुली पोल
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। केंद्र सरकार का फर्जी संयुक्त सचिव बनकर भस्म आरती करने व सर्किट हाउस में दो कमरे बुक करने वाले आरोपित को सत्कार अधिकारी ने पकड़ा था। महाकाल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को आरोपित पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।
झूठी पहचान बताकर मांगी थी वीआईपी सुविधाएं
महाकाल पुलिस ने बताया कि सत्कार अधिकारी सुरभित सिंह ने शनिवार को शिकायत की थी कि अतुल पुत्र राजीव रंजन उम्र 40 वर्ष निवासी महावीर एन्क्लेव द्वारकापुरी दिल्ली ने 6 अप्रैल को फोन कर कहा था कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी एवं मिनिस्ट्री सिविल एविएशन में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ है। 11 अप्रैल को वह उज्जैन आएगा और 12 अप्रैल को दोस्त व स्वजन के साथ भस्म आरती करना है। इसकी व्यवस्था करने को कहा था। 11 अप्रैल को सर्किट हाउस में दो कमरे आरक्षित करने को कहा था।
परिचय पत्र मांगने पर खुली पोल और हुई अभद्रता
11 अप्रैल को जब अतुल कुमार व उसका दोस्त व स्वजन उज्जैन आए तथा सर्किट हाउस में कमरे बुक करने के लिए परिचय पत्र की मांग की तो वह आनाकानी करने लगा। इस दौरान उसने कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की थी। जिस पर अधिकारियों ने मिनिस्ट्री आफ एविएशन में संपर्क किया था। जहां से पता चला कि अतुल कुमार नाम का कोई अधिकारी वहां नहीं है।
यह भी पढ़ें- 'अगर जाता तो फोटो पर माला टंग गई होती...', बंगाल चुनाव से क्यों दूर हैं कैलाश विजयवर्गीय? खुद किया खुलासा
पुलिस कार्रवाई और कोर्ट में पेशी
जिसके बाद अतुल को महाकाल पुलिस को सौंपा गया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 204 व 319 (2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।