• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में छात्रा को मोबाइल नंबर देने से नाराज चार युवकों ने छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट और डंडों से पीटा

सहपाठी छात्रा को मोबाइल नंबर देना 12वीं के एक छात्र को भारी पड़ गया। इससे नाराज चार युवकों ने छात्र को घर के बाहर से बाइक पर बैठाया और श्मशान घाट के पास ले जाकर अर्धनग्न कर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा।

By Hitendra TiwariEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 11:03:52 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 11:03:52 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में छात्रा को मोबाइल नंबर देने से नाराज चार युवकों ने छात्र को अर्धनग्न कर बेल्ट और डंडों से पीटा
छात्र को चार युवकों ने पीटा। -एआई इमेज

HighLights

  1. मारपीट कर वीडियो इंस्टाग्राम पर किया वायरल
  2. बाइक से छात्र के घर पहुंचे और उसे बहाने से अपने साथ ले गए
  3. चारों आरोपी गिरफ्तार, की जा रही कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : सहपाठी छात्रा को मोबाइल नंबर देना 12वीं के एक छात्र को भारी पड़ गया। इससे नाराज चार युवकों ने छात्र को घर के बाहर से बाइक पर बैठाया और श्मशान घाट के पास ले जाकर अर्धनग्न कर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा।

आरोपितों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद पीड़ित ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। तराना पुलिस ने मामले में चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के अनुसार घटना 1 नवंबर की शाम करीब सात बजे कनार्दी गांव की है। पीड़ित छात्र गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ता है। उसी गांव की एक छात्रा भी उसके साथ बस से स्कूल आती-जाती है। बताया जाता है कि छात्रा ने छात्र से मोबाइल नंबर मांगा था।

बाइक से छात्र के घर पहुंचे और उसे बहाने से अपने साथ ले गए

नंबर मिलने के बाद उसने छात्र के वाट्सएप पर दो बार मिस्ड कॉल भी किए। इसी बात से नाराज तौफीक खान और शोएब शाह बाइक से छात्र के घर पहुंचे और उसे बहाने से अपने साथ ले गए। आरोपित छात्र को श्मशान घाट के पास ले पहुंचे, जहां अल्फेज शाह और वकील खान पहले से मौजूद थे।

अर्धनग्न कर बेल्ट और डंडों से पीटा

चारों ने छात्र को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। उसे अर्धनग्न कर बेल्ट और डंडों से पीटा। इस दौरान आरोपितों ने वीडियो भी बनाया। जाते समय छात्र को धमकी दी कि यदि उसने दोबारा किसी को मोबाइल नंबर दिया या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से खत्म कर देंगे।

चारों आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने मारपीट का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद पीड़ित ने पिता को घटना बताई और स्वजनों के साथ तराना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तौफीक खान, शोएब शाह, अल्फेज शाह और वकील खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रातभर पार्टी, सुबह सड़क पर तांडव : भोपाल में ओवरटेक से नाराज नशे में धुत छात्रों ने कार में मारी टक्कर; 3 वाहन क्षतिग्रस्त, 5 लोग घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।