• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे हैं, तो गाड़ी में मत छोड़ना कीमती सामान; जम्मू से आए श्रद्धालु की कार से बड़ी चोरी

महाकाल के दर्शन के लिए जम्मू से उज्जैन आए श्रद्धालुओं की कार से लाखों का सामान चोरी हो गया।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 08:42:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 08:52:26 AM (IST)
महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे हैं, तो गाड़ी में मत छोड़ना कीमती सामान; जम्मू से आए श्रद्धालु की कार से बड़ी चोरी
सीसीटीवी में कार से सामान चोरी करते हुए नजर आ रहा आरोपी।

HighLights

  1. जम्मू से आए श्रद्धालु ने इंदौर गेट स्थित होटल के बाहर खड़ी की थी कार
  2. गुरुजी के 25 कीमती चोले, लैपटॉप, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गया
  3. सीसीटीवी कैमरे में चोर पांच मिनट तक कार के अंदर ही बैठा दिखाई दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जम्मू से उज्जैन आए श्रद्धालुओं की कार से लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह इंदौर गेट स्थित एक होटल के बाहर हुई। आरोपित की पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महाकाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार जम्मू के रामपुरा निवासी वरुण पुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा मीडियाकर्मी हैं। शर्मा अपनी मंगेतर गीतांजलि शर्मा, बुआ सुशीला शर्मा और गुरु साहिल शर्मा के साथ कार से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनकी कार इंदौर गेट स्थित होटल के बाहर खड़ी थी।


25 कीमती चोले भी हुए चोरी

इसी दौरान एक अज्ञात युवक कार के पास पहुंचा और दरवाजा खोलकर अंदर रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गया। फरियादी वरुण शर्मा ने बताया कि चोरी हुए सामान में गुरुजी के 25 कीमती चोले शामिल हैं, इसके अलावा एक लैपटाप, 15 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और सूटकेस चोरी हुआ है।

पांच मिनट तक कार में बैठा रहा

सीसीटीवी फुटेज में आरोपित वारदात के दौरान करीब पांच मिनट तक कार के भीतर बैठा दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसने कार में रखे महंगे जूते भी पहन लिए और फिर आराम से सामान समेटकर मौके से निकल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में गर्लफ्रेंड को घुमाने के शौक में बना चोर, डुप्लीकेट चाबी से कर रहा था मालिक की कार चोरी; पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा