• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में छात्र-शिक्षक विवाद... छात्र को घसीटकर पीटने वाले शिक्षक ने मांगी माफी, अंग्रेजी न आने पर शिक्षिका ने किया था अपमानित

उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर में शनिवार को 12वीं कक्षा के एक छात्र और शिक्षक के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। छात्र और शिक्षक के बीच मारपीट होने के...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 10:49:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 10:49:30 PM (IST)
उज्जैन में छात्र-शिक्षक विवाद... छात्र को घसीटकर पीटने वाले शिक्षक ने मांगी माफी, अंग्रेजी न आने पर शिक्षिका ने किया था अपमानित
मार्ग पर चक्काजाम करते हुए लोग।

HighLights

  1. छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने संभाली स्थिति
  2. शिक्षक ने दिया माफीनामा, शिक्षिका को हटाया गया
  3. वीडियो वायरल होने के बाद एबीवीपी का चक्काजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शास्त्री नगर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर में शनिवार को 12वीं कक्षा के एक छात्र और शिक्षक के बीच हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। छात्र और शिक्षक के बीच मारपीट होने के बाद स्कूल परिसर में हंगामा मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए कुछ समय के लिए मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर नीलगंगा और माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।


पहले की मारपीट फिर घसीटकर ले गए

पुलिस के अनुसार, विद्यालय में इंटर्नशिप कर रहीं शिक्षिका शुभी जायसवाल शनिवार को 12वीं कक्षा की आर्ट्स शाखा में पढ़ाने गई थीं। आरोप है कि अंग्रेजी विषय को लेकर उन्होंने छात्र-छात्राओं को फटकार लगाई, जिसके बाद एक छात्र से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उन्होंने शिक्षक रविश पांडेय को बुलाया। इसके बाद छात्र और शिक्षक के बीच बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई।

छात्रों का आरोप है कि शिक्षक ने पहले छात्र के साथ मारपीट की और उसे कक्षा से बाहर घसीटकर ले गए। इसके बाद छात्र ने भी प्रतिरोध किया। घटना का वीडियो भी कुछ छात्रों द्वारा मोबाइल फोन से बनाया गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

छात्रों ने लगाए अपशब्द कहने के आरोप

कक्षा के कई छात्र-छात्राओं ने पुलिस को बताया कि इंटर्न शिक्षिका ने अंग्रेजी नहीं आने पर उन्हें अपमानित किया तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया। छात्रों का आरोप है कि उनके स्वजन के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इसी बात का विरोध करने पर विवाद बढ़ा।

शिक्षक ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद शिक्षक रविश पांडेय ने छात्र से लिखित रूप से माफी मांगते हुए माफीनामा दिया। विद्यालय की प्राचार्य विभा शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए इंटर्नशिप कर रहीं शिक्षिका शुभी जायसवाल को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को पत्र भी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद फिर दतिया के रण में घनश्याम सिंह, कांग्रेस ने पूर्व सांसद के बेटे को दिया टिकट, दिलचस्प हुआ मुकाबला

प्राचार्य ने कहा कि यदि कोई छात्र अभद्र व्यवहार करता है तो भी शिक्षक को मारपीट करने का अधिकार नहीं है। विद्यालय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। वहीं पुलिस ने भी दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। नीलगंगा टीआइ तरुण कुरील का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।