• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में काम देने का झांसा देकर दो लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, बदहवास हालत में मिली, आरोपियों को भेजा जेल

चिंतामन थाना क्षेत्र के ग्राम रत्नाखेड़ी में दो लोगों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित महिला को गांव के बाहर श्मशान घाट के समीप छोड़ गए, जहां लोगों ने महिला को बदहवास हालत में देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 09:30:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 09:30:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में काम देने का झांसा देकर दो लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, बदहवास हालत में मिली, आरोपियों को भेजा जेल
महिला से किया गैंगरेप। -प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. महिला बदहवास हालत में चिंतामन थाना क्षेत्र में मिली थी
  2. दो लोग उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए
  3. पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : चिंतामन थाना क्षेत्र के ग्राम रत्नाखेड़ी में दो लोगों ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपित महिला को गांव के बाहर श्मशान घाट के समीप छोड़ गए, जहां लोगों ने महिला को बदहवास हालत में देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में महिला ने घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश जारी हो गए।

एक महिला बदहवास हालत में मिली थी

टीआई हेमराज यादव ने बताया कि रविवार सुबह रत्नाखेड़ी क्षेत्र में एक महिला बदहवास हालत में मिली थी। महिला को घूमता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पहुंची और महिला से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म की जानकारी दी थी।


दो लोग उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए

महिला ने पुलिस को बताया कि शहरी क्षेत्र में रहती है। शनिवार शाम को चिंतामन क्षेत्र में आई थी। जहां दो लोग उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए और रातभर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रविवार सुबह रत्नाखेड़ी गांव के बाहर श्मशान घाट के समीप छोड़कर भाग गए थे।

पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा

पुलिस ने जांच के बाद आरोपितों की पहचान राकेश पुत्र मांगीलाल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रत्नाखेड़ी व उसका दोस्त दिलीप पुत्र रामलाल उम्र 35 वर्ष निवासी वीर सावरकर प्याऊ भैरवगढ़ मार्ग के रूप में की, दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में नाबालिग से गैंगरेप... दरिंदगी के बाद वीडियो किया वायरल, 10 महीने बाद खुली पोल, 4 पर केस दर्ज

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।