Ujjain News: उज्जैन लाया गया माधवी राजे सिंधिया का अस्थि कलश, शिप्रा नदी में हुआ विसर्जित
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का अस्थि शुक्रवार को शिप्रा नदी में विसर्जित किया गया।
Publish Date: Fri, 24 May 2024 02:38:07 PM (IST)
Updated Date: Fri, 24 May 2024 02:38:07 PM (IST)
रामघाट पर विसर्जित की गईं अस्थियांHighLights
- माता माधवी राजे सिंधिया का अस्थि कलश शिप्रा नदी में विसर्जित
- भाजपा नेता रहे मौजूद
- 15 मई को हुआ था निधन
Ujjain News नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया का अस्थि कलश शुक्रवार को उज्जैन लाया गया। अस्थि कलश यात्रा निकली और शिप्रा नदी के रामघाट पर इसका विसर्जन हुआ।
अस्थि कलश ग्वालियर से उज्जैन लाया गया। ग्वालियर राजघराने से जुड़े शिंदे मंडली के सदस्य पांडुरंगा राम, महल अधिकारी संग्राम सिंह कदम अस्थि कलश लेकर उज्जैन पहुंचे।
यहां पहुंचने पर पहले सख्याराजे घर्मशाला पर कलश रखा गया। लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा देवास गेट, मालीपुर, गोपाल मंदिर होते हुए रामघाट पहुंची। यहां पूजन के बाद अस्थियां विसर्जित की गईं। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
दिल्ली में ली अंतिम सांस
गौरतलब है कि माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया था। 75 वर्षीय माधवी राजे लंबे समय से बीमार थीं। बीते दो माह से वह दिल्ली के एम्स में ही भर्ती थीं और यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया गया था।