Ujjain Tarana Violence: देर रात तराना में फिर भड़की हिंसा, कई इलाकों में पथराव; लकड़ी की टाल में लगाई आग
उज्जैन के ताराना में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर में तनाव की स्थिति रही। देर रात तक शहर के कुछ इलाकों से पथराव की ख ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 12:40:23 AM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 07:28:47 AM (IST)
तराणा में शुक्रवार रात फिर भड़की हिंसाHighLights
- शहर के कई इलाकों में फिर हुआ पथराव
- उपद्रवियों ने लकड़ी का टाल में लगाई आग
- पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा, प्रशासन तैनात
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: तराना में दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार रात एक बार फिर अराजकता बढ़ गई। कुछ उपद्रवियों ने लकड़ी की टाल में आग लगा दी। साथ ही शहर के स्थानों पर फिर पथराव की सूचना भी सामने आयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा, वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने की लगातार कोशिश जारी है।
बता दें कि हिंदूवादी संगठन से जुडे एक युवक का बस को रास्ता देने की बात को लेकर विवाद हो गया। गुरुवार देर शाम को कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड पर पांच बसों व दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा जमकर पथराव भी किया। बवाल की सूचना पर उज्जैन पुलिस लाइन से बल भेजा गया। देर रात तक तनाव जारी था। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बस स्टैंड में जमकर मचाया उत्पात
पुलिस ने बताया कि सोहन ठाकुर निवासी तराना बजरंग दल का सदस्य है। गुरुवार देर शाम को मदारबढ़ क्षेत्र के कुछ बस को रास्ता देने की बात को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। जिसके बाद मुस्लिम युवकों ने ठाकुर पर हमला कर उसे जमकर पीट दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठन के लोग एकत्र हो गए थे। लोगों ने थाने का घेराव कर दिया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस स्टैंड क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया।
उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
बताया जा रहा है कि दस से ज्यादा बसों व अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उज्जैन पुलिस लाइन से भी तराना बल भेजा गया। देर रात तक तराना में तनाव था।
पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों को चोट भी लगी है। हालांकि उनकी जानकारी नहीं मिली है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर लोगों को अपने घरों में रहने के लिए कह रही है।
तराना में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बनी हुई है।
-एसपी प्रदीप शर्मा, उज्जैन