MP: लवजिहाद से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी , आरोपी युवक व पिता गिरफ्तार, प्रशासन ने अवैध मकान ढहाया
मुस्लिम युवक से विवाह करने वाली युवती ने सोमवार को फांसी लगा ली थी। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने लवजिहाद का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। आरोपित युवक ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 01 Oct 2025 07:00:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Oct 2025 07:31:29 AM (IST)
लवजिहाद तंग आकर युवती ने लगाई फांसीHighLights
- मुस्लिम युवक से विवाह करने वाली युवती ने सोमवार को फांसी लगा ली थी
- आक्रोशित हिंदू संगठनों ने लवजिहाद का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था
- आरोपित युवक व उसके पिता को गिरफ्तार कर मकान तोड़ने की मांग की थी
नईदुनिया न्यूज, बडनगर। मुस्लिम युवक से विवाह करने वाली युवती ने सोमवार को फांसी लगा ली थी। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने लवजिहाद का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। आरोपित युवक व उसके पिता को गिरफ्तार कर मकान तोड़ने की मांग की थी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।
युवती ने लगाई फांसी
जानकारी अनुसार प्रजापत गली बड़नगर निवासी युवती का विवाह बदनावर में हुआ था। मोनू पुत्र गूडडू खां निवासी गुलाबपुरा बड़नगर उसे बहला फुसलाकर बड़नगर ले आया था। यहां काफी समय से दोनों लिवइन में रह रहे थे। कुछ समय पूर्व दोनों ने विवाह कर लिया था। सोमवार रात युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मृतका के भाई दिनेश पुत्र सत्यनारायण प्रजापति ने आरोप लगाया कि मेरी बहन को कई दिनों से परेशान किया जा रहा था। मुस्लिम कपडे पहनने तथा इसी रहनसहन से रहने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर उसे रोज मारा पीटा जाता था। उसे मायके भी नहीं आने दिया जाता था।
आरोपी के खिलाफ आंदोलन
मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के साथ क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष दीपिका डोडिया द्वारा आंदोलन किया था। थाना परिसर में विधायक जितेन्द्रसिंह पंड्या, एसडीएम धीरेंद्र पाराशर, एसडीओपी महेन्दसिंह परमार, थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, भाटपचलाना प्रभारी सत्येन्द्र चौधरी के सम्मुख जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपित के मकान को तोडा जाए व सख्त कार्रवाई की जाए।