• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया के भरोला सड़क हादसे में 5वीं मौत, नागपुर ले जाते समय खुशबू ने त्यागे प्राण

हादसे में मृतकों की पहचान प्रियंका सिंह (24 वर्ष), रुद्र प्रताप (3 वर्ष), कुलपत सिंह (37 वर्ष) और सविता सिंह के रूप में हुई है। सभी ग्राम लीला, जिला अ...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 11:38:01 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 11:38:01 AM (IST)
उमरिया के भरोला सड़क हादसे में 5वीं मौत, नागपुर ले जाते समय खुशबू ने त्यागे प्राण
नागपुर केे अस्‍पताल में खुशबू के अंतिम सांस लेने से पूर्व का चित्र। सौजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. डॉक्टरों ने स्थिति को लेकर पहले ही हाथ खड़े कर दिए थे
  2. नागपुर ले जाते समय रास्ते में खुशबू की मौत हो गई
  3. परिवार के चार लोगों की पहले ही मौत हो चुकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। भरौला सड़क हादसे में एकमात्र जीवित बची खुशबू की भी मौत हो गई है। 48 घंटे के भीतर परिवार में यह 5 वीं मौत है। ​

नागपुर ले जाने की सलाह दी गई थी डॉक्टरों ने

इस बारे में मेरी जानकारी के मुताबिक जबलपुर के डॉक्टरों ने खुशबू की स्थिति को लेकर पहले ही हाथ खड़े कर दिए थे और उसे नागपुर ले जाने की सलाह दी गई थी। नागपुर ले जाते समय रास्ते में खुशबू की मौत हो गई।

हादसे में परिवार के चार लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में परिवार के चार लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।

मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी

तेज रफ्तार आर्टिका कार हाइवे पर खड़े ट्रक भिड़ गई थी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

यह हुए प्रभावित

हादसे में मृतकों की पहचान प्रियंका सिंह (24 वर्ष), रुद्र प्रताप (3 वर्ष), कुलपत सिंह (37 वर्ष) और सविता सिंह के रूप में हुई है। सभी ग्राम लीला, जिला अनूपपुर के निवासी बताए गए हैं।

गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया था

गंभीर रूप से घायल खुशबू का पहले जिला अस्पताल में उपचार किया जिस जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। इसके बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया था और यहां से भी जब उसे नागपुर भेजा जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई।


यह भी पढ़ें- जांच के दौरान रोका, युवक ने कहे अपशब्द, जबलपुर की लार्डगंज पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा, काटा 5500 का चालान