• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

Accident In Umaria: भरौला में हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं और मासूम सहित चार की मौत

गंभीर रूप से घायल खुशबू मार्को का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 08:28:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 01:48:03 PM (IST)
Accident In Umaria: भरौला में हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, दो महिलाओं और मासूम सहित चार की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप हुए हादसे में घायल युवती। नईदुनिया

HighLights

  1. तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया
  2. हादसे के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया
  3. एक का जिला अस्पताल में उपचार जारी, जहां हालत चिंताजनक

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर भरौला स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के समीप गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया

तेज रफ्तार आर्टिका कार हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद चालक फरार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

यह हुए प्रभावित

हादसे में मृतकों की पहचान प्रियंका सिंह (24 वर्ष) , रुद्र प्रताप (3 वर्ष), कुलपत सिंह (37 वर्ष) और सविता सिंह के रूप में हुई है। सभी ग्राम लीला, जिला अनूपपुर के निवासी बताए गए हैं। गंभीर रूप से घायल खुशबू मार्को (22 वर्ष) का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


कार के उड़े फरखच्चे

दुर्घटनाग्रस्त कर शहडोल की बताई गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और एक युवक कार के भीतर ही फंस गया, जिसे बाद में बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई, जिसके बाद वे जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।

इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल

इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- Video: ट्रेन आते ही बीच ट्रैक पर आया युवक, ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाया, जबलपुर स्‍टेशन पर मचा हड़कंप