• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया के भरेवा में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 40 लाख रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम भरेवा में मंगलवार देर रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर 40 लाख रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरा...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 01:06:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 01:11:00 PM (IST)
उमरिया के भरेवा में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 40 लाख रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी
इसी मकान में हुई चोरी की वारदात।

HighLights

  1. पीड़ित छकौड़ी प्रसाद का परिवार इलाज के लिए जबलपुर गया था
  2. चोरों ने कच्चे मकान में बाहर से ताला लगाकर भाभी को अंदर बंद कर दिया
  3. इसके बाद पक्के मकान का ताला तोड़कर चंदन की पेटी समेत जेवरात ले गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम भरेवा में मंगलवार देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही इंदवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भरेवा निवासी छकौड़ी प्रसाद का इलाज जबलपुर में चल रहा है, जिसके कारण परिवार के सदस्य वहीं मौजूद थे। घर के कच्चे हिस्से में उनकी भाभी सो रही थीं। बताया गया है कि चोरों ने बाहर से कच्चे मकान में ताला लगाकर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया और पक्के मकान के चैनल गेट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश कर गए।


सभी कमरों को खंगाला

चोरों ने घर के कई कमरों के ताले तोड़ दिए और सामान को बिखेरते हुए तलाशी ली। एक कमरे में बिस्तर के भीतर रखी चंदन की पेटी को उठा ले गए। पीड़ित के पुत्र गोलू मिश्रा ने बताया कि पेटी में परिवार के कई सदस्यों के सोने के कंगन, हार, माला, अंगूठियां, चांदी के आभूषण तथा कुछ नकदी रखी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि चोरी गए सामान की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है।

पुलिस को दी गई सूचना

घटना की सूचना मिलते ही थाना इंदवार के टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि चोर आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो सकते हैं।

उन्होंने भरेवा, टिकुरी, अमरपुर, नदबान और दमोय सहित आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है तथा चोरी की वास्तविक क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : MP में राज्य मंत्री लखन पटेल से वापस लिया गया पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सीएम डॉ. मोहन यादव अब खुद इसे देखेंगे