• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

बांधवगढ़ को साधे बिना पार नहीं पाएगी कांग्रेस, यहीं से मिलती रही है सबसे बड़ी हार

उमरिया जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और चुनावी कमजोरियों को दूर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है।

By SanjayKumar SharmaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 05:12:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 05:20:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बांधवगढ़ को साधे बिना पार नहीं पाएगी कांग्रेस, यहीं से मिलती रही है सबसे बड़ी हार

HighLights

  1. दोनों स्थानों पर नेतृत्व परिवर्तन
  2. बांधवगढ़ में सबसे बड़ी चुनौती
  3. बूथ स्तर तक मजबूती की उम्मीद

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और चुनावी कमजोरियों को दूर करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। उमरिया जिले के दो ब्लॉकों में अध्यक्षों को बदलकर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस बदलाव के पीछे संगठन में कसावट लाने के साथ उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की रणनीति मानी जा रही है, जहां कांग्रेस को लगातार चुनावी हार का सामना करना पड़ता रहा है। इनमें बांधवगढ़ क्षेत्र पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।


दोनों स्थानों पर नेतृत्व परिवर्तन

प्रदेश नेतृत्व ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और पूर्व कार्यप्रदर्शन के आधार पर बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौरोजाबाद ब्लॉक में छत्रपाल सिंह तथा मानपुर विधानसभा क्षेत्र के बांधवगढ़ (ताला) ब्लॉक में मुन्नालाल बैगा को नया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे पहले बांधवगढ़ ब्लॉक की जिम्मेदारी गंगा बाई और नौरोजाबाद ब्लॉक की जिम्मेदारी रमेश सिंह के पास थी। दोनों स्थानों पर नेतृत्व परिवर्तन कर प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया है।

बांधवगढ़ में सबसे बड़ी चुनौती

उमरिया जिले में कांग्रेस के पांच प्रमुख संगठनात्मक ब्लॉक उमरिया, पाली, मानपुर, बांधवगढ़ और करकेली हैं। इनके अलावा कुछ उप ब्लॉक भी बनाए गए हैं। इनमें बांधवगढ़ क्षेत्र कांग्रेस के लिए राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत मानपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव आते हैं।

बावजूद इसके, चुनावी परिणामों में कांग्रेस को सबसे बड़ी निराशा इसी क्षेत्र से मिलती रही है। ऐसे में सवाल यह है कि जब तक बांधवगढ़ क्षेत्र में कांग्रेस अपना मजबूत जनाधार तैयार नहीं करेगी, तब तक जिले में पार्टी की राजनीतिक स्थिति में बड़ा सुधार कैसे आएगा?

नए अध्यक्षों के लिए चुनौती

नए अध्यक्षों की नियुक्ति को इसी चुनौती से जोड़कर देखा जा रहा है। अब उनके सामने केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने की नहीं, बल्कि निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार करने की भी चुनौती होगी।

बूथ स्तर तक मजबूती की उम्मीद

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का यह निर्णय संगठन में सक्रियता, अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व की मंशा है कि ब्लॉक से लेकर मंडलम और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए तथा युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ा जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल ने विश्वास जताया कि दोनों नए अध्यक्ष पूरी निष्ठा और सक्रियता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। अब देखना होगा कि नेतृत्व परिवर्तन से बांधवगढ़ सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस की राजनीतिक जमीन कितनी मजबूत हो पाती है।

यह भी पढ़ें- MP युवक कांग्रेस में बगावती सुर: बिना कारण बताओ नोटिस 60 नेताओं को हटाया, दिल्ली पहुंचेगा मामला

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।