• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर में क्षेत्र अतिक्रमण मुक्‍त, वनकर्मियों ने निर्माण हटवाए

बांधवगढ़ प्रबंधन का कहना है कि वनभूमि पर अतिक्रमण से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और उनके आवागमन वाले क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए स...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 09:10:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 09:10:46 PM (IST)
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर में क्षेत्र अतिक्रमण मुक्‍त, वनकर्मियों ने निर्माण हटवाए
खंतियां खुदवाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करती टीम। सौजन्‍य वन विभाग

HighLights

  1. समय रहते करीब 22 हेक्टेयर वन क्षेत्र को सुरक्षित किया
  2. संवेदनशील वन क्षेत्रों में सामूहिक गश्ती अभियान चलाया
  3. दोबारा अतिक्रमण की कोशिशों को रोका जा सकेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र में वन विभाग ने अतिक्रमण के प्रयासों को समय रहते नाकाम करते हुए करीब 22 हेक्टेयर वन क्षेत्र को सुरक्षित किया। क्षेत्र संचालक एवं उपसंचालक के मार्गदर्शन तथा उपवनमंडलाधिकारी और वन परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर बफर के निर्देशन में संवेदनशील वन क्षेत्रों में सामूहिक गश्ती अभियान चलाया गया।

अतिक्रमण के प्रयास चिन्हित किए गए

गश्ती के दौरान खोहरी बीट, देवरी ‘अ’ बीट और माला बीट सहित अन्य क्षेत्रों में वनभूमि पर अतिक्रमण के प्रयास चिन्हित किए गए। वनकर्मियों ने मानपुर थाना पुलिस के सहयोग से मौके पर कार्रवाई करते हुए बागड़ फेंसिंग और कच्चे निर्माण हटवाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में खंतियां खुदवाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई, ताकि दोबारा अतिक्रमण की कोशिशों को रोका जा सके।


कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों का विरोध

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों द्वारा शासकीय कार्रवाई का विरोध भी किया गया। स्थिति को देखते हुए वन विभाग और पुलिस बल ने समन्वय बनाकर कार्रवाई जारी रखी और वन क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की। विभाग के अनुसार अभियान के परिणामस्वरूप विभिन्न स्थानों पर लगभग 22 हेक्टेयर वन क्षेत्र को अतिक्रमण के प्रयासों से सुरक्षित किया गया।

संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी

बांधवगढ़ प्रबंधन का कहना है कि वनभूमि पर अतिक्रमण से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और उनके आवागमन वाले क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है।

कार्रवाई में रही इनकी भूमिका अहम

कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक सुनील ठाकुर, रवि महोबिया, शंकरलाल कोल, वनपाल धर्मेंद्र पारस, वनरक्षक अनिता दहायत, राजीव रंजन वर्मा, रणवीर रघुवंशी, कपिल विश्वकर्मा, नवराज सिंह, शिवप्रसाद बैगा, सूर्यभान सिंह सहित सुरक्षा श्रमिकों की भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के खितौला में घर को ही बनाया क्लीनिक, सरकारी दवाओं के साथ एबॉर्शन किट भी मिली