• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

मैहर: जगंली हाथी को काबू करेंगे बांधवगढ़ के प्रशिक्षित हाथी, सुरक्षित रेस्क्यू की तैयारी में वन विभाग की टीम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम दो प्रशिक्षित हाथियों के साथ गोर्सरी गांव पहुंच गई है।

By SanjayKumar SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 11:09:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 11:13:10 AM (IST)
मैहर: जगंली हाथी को काबू करेंगे बांधवगढ़ के प्रशिक्षित हाथी, सुरक्षित रेस्क्यू की तैयारी में वन विभाग की टीम
मैहर में जगंली हाथी को काबू करने पहुंची बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गोर्सरी गांव पहुंची बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम
  2. हाथी का सुरक्षित रेस्क्यू करने की तैयारी
  3. हाथी के कारण लोगों में फैली दहशत

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। मैहर जिले के जंगलों में विचरण कर रहे जंगली हाथियों से बढ़ते खतरे के बीच बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम दो प्रशिक्षित हाथियों के साथ गोर्सरी गांव पहुंच गई है।

टीम के पहुंचने के बाद अब क्षेत्र में घूम रहे जंगली हाथी को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की संभावना बढ़ गई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि, मैहर जिले के कैलहरी गांव में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे कुचल दिया। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। हाथी के लगातार आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

वन विभाग ने लोगों से जंगल और हाथियों की संभावित आवाजाही वाले क्षेत्रों में नहीं जाने तथा हाथी दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखने की अपील की है।

बांधवगढ़ से पहुंची विशेष टीम

हाथी को सुरक्षित तरीके से काबू करने और रेस्क्यू करने के उद्देश्य से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की विशेष रेस्क्यू टीम को मैहर भेजा गया है। टीम अपने साथ दो प्रशिक्षित हाथियों को लेकर गोर्सरी गांव पहुंची है। प्रशिक्षित हाथियों की मदद से जंगली हाथी को नियंत्रित करने की कार्रवाई की जा सकती है।


वन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती जंगली हाथी को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की है। इसके लिए हाथी की लोकेशन, उसके व्यवहार और आसपास के भौगोलिक क्षेत्र का लगातार आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मानसून की रफ्तार हुई धीमी तो सूरज ने पकड़ी चाल, ग्वालियर में पारा 34 के पार, जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

निगरानी बढ़ी

कैलहरी में हुई घटना के बाद वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। हाथी किस दिशा में बढ़ रहा है, इसका पता लगाने के लिए टीम उसके पदचिह्न और गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो बांधवगढ़ की रेस्क्यू टीम प्रशिक्षित हाथियों की सहायता से जंगली हाथी को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर सकती है। हालांकि, अंतिम कार्रवाई हाथी की स्थिति और मौके की परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय, 11 अक्टूबर को होगा मतदान, ग्वालियर हाई कोर्ट बेंच ने दिया आदेश