• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में चार साल से फरार पांच हजार का इनामी हत्या का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, ग्राम बगैहा के समीप जंगल में जमीन संबंधी विवाद के चलते रामलखन जैसवाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को आरोपित बनाया गया...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 02:33:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 02:33:52 PM (IST)
उमरिया में चार साल से फरार पांच हजार का इनामी हत्या का आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रमोद मौर्य बताया गया है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर की गई
  2. फरार चल रहे 5 हजार रुपये का इनामी है आरोपित
  3. पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। जिले की अमरपुर चौकी पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में पिछले चार वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपित को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस कर रही थी तलाश

गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रमोद मौर्य बताया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर की गई।

अमरपुर चौकी थाना इंदवार की टीम कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा एवं एसडीओपी पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में अमरपुर चौकी थाना इंदवार की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार मौर्य पिता कृष्ण मुरारी मौर्य निवासी सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।


लगातार प्रयास से मिली सफलता

पुलिस ने पहले ही तीन आरोपितों, रामखिलावन जैसवाल, आशीष जैसवाल और धरमवीर मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था, जबकि प्रमोद मौर्य घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

आरोपित लगातार पुलिस से बचता रहा

फरार आरोपित की तलाश में पुलिस ने कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार पुलिस से बचता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

उत्तर प्रदेश में पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार निगरानी के बाद पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश में उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू

इस कार्रवाई में अमरपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिलाष सिंह, उप निरीक्षक वेदप्रकाश, प्रधान आरक्षक गौरव तिवारी, आरक्षक आशीष रघुवंशी तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक संदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर जेल में बंद छोटू चौबे से जुड़ा अवैध हथियारों का नेटवर्क, तीन तस्कर गिरफ्तार