• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में जन्माष्टमी पर एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी,108 टीम बनी ‘लल्‍ला’ के जन्म की साक्षी

कुछ ही देर में नवजात की किलकारी से एम्बुलेंस का माहौल खुशियों से भर गया। जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित नोरोज़ाबाद अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनकी हालत स...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 04:56:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 04:56:27 PM (IST)
उमरिया में जन्माष्टमी पर एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी,108 टीम बनी ‘लल्‍ला’ के जन्म की साक्षी
प्रदीप कचेर ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई और एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। सौजन्‍य कर्मी

HighLights

  1. प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 सेवा को सूचना दी
  2. तत्परता दिखाई और एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया
  3. दोनों को सुरक्षित नोरोज़ाबाद अस्पताल पहुंचाया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जब मंदिरों में नंदलाल के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, उसी समय करकेली के ग्राम पड़ेरा में एक 108 एम्बुलेंस के भीतर नवजात की किलकारी गूंज उठी। 22 वर्षीय सिलोचिनी बाई गोंड को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 सेवा को सूचना दी।

पायलट प्रदीप कचेर तत्काल मौके पर पहुंचे

जिला प्रबंधक के निर्देश पर पायलट प्रदीप कचेर तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रसूता को अस्पताल लेकर रवाना हुए।रास्ते में प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए प्रदीप कचेर ने सूझबूझ और तत्परता दिखाई और एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया।


108 एम्बुलेंस सेवा के सेवाभाव और तत्परता की मिसाल

जन्माष्टमी के दिन हुआ यह प्रसव परिवार के लिए तो खुशी का अवसर बना ही,साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा के सेवाभाव और तत्परता की मिसाल भी बन गया। आपात स्थिति में समय पर पहुंचकर जीवन की रक्षा करना और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाना 108 टीम की कार्यकुशलता को दर्शाता है।

जिला प्रबंधक सत्येन्द्र कुमार वर्मा ने पायलट प्रदीप कचेर की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की।जन्माष्टमी की इस पावन बेला में एम्बुलेंस से निकली नवजात की किलकारी मानो यह संदेश दे गई कि जहां समय पर सेवा पहुंचती है,वहां उम्मीद भी जन्म लेती है।

यह भी पढ़ें- MP में प्रमोशन आरक्षण विवाद पर बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट में सुनवाई टली; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का रहेगा असर