शहडोल से पकड़कर लाया गया हाथी जा रहा जंगल से लगे उमरिया के गांवों की तरफ
मंगलवार सुबह हाथी के रोहनिया बीट की ओर बढ़ने की जानकारी सामने आई है, जिस पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। ये वही हाथी है जिसने शहडोल जिले में जमकर ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 27 May 2026 09:52:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 09:52:14 AM (IST)
कई मवेशियों को नुकसान पहुंचाने के साथ इंसानों पर भी हमले किए गए थे। प्रतीकात्मक चित्रHighLights
- अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है दल
- सोशल मीडिया व मुनादी के जरिए कर रहे सजग
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। बांधवगढ़ वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी ई-5 की लगातार बदलती लोकेशन ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते सोमवार की रात हाथी को डबरौंहा, धनवाही, लगवारी, बड़ेरी और कछवार क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद गांवों में दहशत का माहौल बन गया।
नुकसान पहुंचाने के साथ इंसानों पर भी हमले किए गए थे
उस दौरान कई मवेशियों को नुकसान पहुंचाने के साथ इंसानों पर भी हमले किए गए थे। बढ़ते खतरे को देखते हुए पार्क प्रबंधन ने हाथी का रेस्क्यू कर उसे बांधवगढ़ के खितौली वन क्षेत्र में निगरानी के बीच रखा था, लेकिन हालिया दिनों में हाथी वहां से निकलकर अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है।
रेडियो काॅलर से मिल रही लोकेशन
राहत की बात यह है कि हाथी में कॉलर आईडी लगी हुई है,जिससे वन अमला उसकी हर गतिविधि की मॉनिटरिंग कर पा रहा है। आपको बता दे इस जंगली हाथी का नाम ई-5 है।वन विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं और सोशल मीडिया व मुनादी के जरिए ग्रामीणों को उक्त हाथी से सजग रहने की सलाह दी जा रही है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की अकेले न जाएं
अब तक हाथी ने आबादी वाले क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है,लेकिन उसके पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए लोगों में भय बना हुआ है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी दिखने पर उसके पास न जाएं,रात में अकेले जंगल या नदी किनारे न निकलें और किसी भी मूवमेंट की सूचना तत्काल वन अमले को दें।