बांधवगढ़ के पारसी मोड़ पर बाघ ने चीतल का किया पीछा, पर्यटकों में रोमांच
बाघ काफी सतर्क और शिकार की मुद्रा में नजर आ रहा था। कुछ ही दूरी पर मौजूद चीतल को देखते ही बाघ तेजी से उसकी ओर बढ़ा। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 26 May 2026 08:04:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 08:04:13 AM (IST)
बांधवगढ़ के पारसी मोड़ पर चीतल का पीछा करता बाघ। सौजन्य सैलानीHighLights
- पर्यटकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया
- कुछ देर जंगल में अफरा-तफरी जैसी स्थिति रही
- दृश्य पर्यटकों को वास्तविकता से रूबरू कराते हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर रोमांचक वन्यजीव गतिविधि देखने को मिली। ताला परिक्षेत्र के पारसी मोड़ के पास एक बाघ द्वारा शिकार के लिए चीतल का पीछा करने का वीडियो सामने आया है, जिसने पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। यह दृश्य जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया।
अचानक आया सामने
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पारसी मोड़ क्षेत्र में जंगल के रास्ते से गुजर रहे पर्यटकों को अचानक एक बाघ दिखाई दिया। बाघ काफी सतर्क और शिकार की मुद्रा में नजर आ रहा था। कुछ ही दूरी पर मौजूद चीतल को देखते ही बाघ तेजी से उसकी ओर बढ़ा। खतरा भांपते ही चीतल जंगल की ओर भागने लगे और बाघ ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ देर तक जंगल में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही।
बनाया वीडियो
घटना के दौरान मौजूद पर्यटकों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघ की फुर्ती और शिकार की रणनीति साफ दिखाई दे रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बाघ अपने शिकार में सफल हुआ या नहीं।
प्राकृतिक गतिविधि
वन विशेषज्ञों का कहना है कि बाघ का इस तरह शिकार के लिए पीछा करना उसकी प्राकृतिक गतिविधि का हिस्सा है। बांधवगढ़ में चीतल, सांभर और जंगली सूअर जैसे वन्यजीव बाघों के प्रमुख शिकार माने जाते हैं। जंगल में इस तरह के दृश्य पर्यटकों को वन्य जीवन की वास्तविकता से रूबरू कराते हैं।