विदिशा: शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार का आरोपी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी एसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कि ...और पढ़ें
By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 02:43:22 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 02:47:30 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- लटेरी क्षेत्र की महिला ने एसपी के सामने लगाई थी गुहार
- शादीशुदा होने की बात छिपाकर लंबे समय तक बनाए शारीरिक संबंध
- एसआई जयप्रकाश रसीले को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार करने के आरोप में सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया था। आरोपी 2016 बैच का सब इंस्पेक्टर है।
जनसुनवाई में की शिकायत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लटेरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आवेदन देकर सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले पर विवाह का आश्वासन देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि वह एसआई के संपर्क में थी, और उन्होंने स्वयं के विवाह की बात छुपाई थी। इस दौरान वह लगातार शादी का झांसा देता रहा। आरोपी ने कई बार दुराचार किया।
एसपी ने किया निलंबित
इस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में शिकायत में तथ्य पाए जाने पर एसपी रोहित काशवानी के निर्देश पर आरोपी सब इंस्पेक्टर के विरुद्ध दुराचार सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। विभागीय स्तर पर भी तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया।
गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए है।