• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा में प्यास से तेंदुए की मौत पर राष्ट्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड सख्त; पीसीसीएफ, कलेक्टर और वन विभाग को नोटिस जारी

रतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने विदिशा के मोहम्मदगढ़ में तेंदुए की मौत के मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 12:29:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 12:29:48 PM (IST)
विदिशा में प्यास से तेंदुए की मौत पर राष्ट्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड सख्त; पीसीसीएफ, कलेक्टर और वन विभाग को नोटिस जारी
मई में ग्यारसपुर वन परिक्षेत्र के मोहम्मदगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास तेंदुआ मृत मिला था। फाइल फोटो।

HighLights

  1. विदिशा में तेंदुए की मौत पर भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने लिया सज्ञान
  2. पोस्टमार्टम में भूख और प्यास को मौत का संभावित कारण बताया गया था
  3. बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों से कानून के तहत कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने को कहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। जिले की ग्यारसपुर तहसील के मोहम्मदगढ़ गांव में दो माह पहले पानी की तलाश में पहुंचे तेंदुए की मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है।

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने इसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), राज्य पशु कल्याण बोर्ड, जिला कलेक्टर और वन मंडलाधिकारी को पत्र जारी कर मामले में त्वरित कार्रवाई करने व विस्तृत रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

भूख, प्यास और भय से पीड़ित हैं जीव

बोर्ड के सचिव डॉ. महेश के. चौहान ने अपने पत्र में कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय ने पशुओं को भूख, प्यास, भय, पीड़ा और प्राकृतिक व्यवहार से वंचित न किए जाने को उनके मूल अधिकारों के रूप में स्वीकार किया है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को कानून के प्रविधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट तत्काल भेजनी होगी।


यह भी पढ़ें- विदिशा के लहदरा गांव में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, मवेशियों के शिकार से सहमे किसान; पकड़ने के लिए मुस्तैद हुआ वन अमला

प्रबंधन पर उठे सवाल

बता दें कि मई में ग्यारसपुर वन परिक्षेत्र के मोहम्मदगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास तेंदुआ मृत मिला था। प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम में भूख-प्यास को मौत का संभावित कारण बताया गया था। इस घटना ने जंगलों में वन्यजीवों के लिए पेयजल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे।