विदिशा में पार्षद प्रतिनिधि ने कचरा गाड़ी के चालक को पीटा, लात मारकर तोड़ा वाहन का कांच
विदिशा में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन समय पर नहीं पहुंचने को लेकर विवाद हो गया। पार्षद प्रतिनिधि और वाहन चालक के बीच कहा सुनी बढ़कर मारपीट तक पहुंच ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 02:16:26 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 02:16:26 PM (IST)
विदिशा में पार्षद प्रतिनिधि ने कचरा गाड़ी के चालक को पीटाHighLights
- विदिशा में पार्षद प्रतिनिधि ने कचरा गाड़ी के चालक को पीटा, तोड़ा वाहन का कांच
- प्रतिनिधि ने चालक के साथ मारपीट की और लात मारकर वाहन का कांच तोड़ दिया
- इस पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी
नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। नगर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन समय पर नहीं पहुंचने को लेकर विवाद हो गया। पार्षद प्रतिनिधि और वाहन चालक के बीच कहा सुनी बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि पार्षद प्रतिनिधि ने चालक के साथ मारपीट की और लात मारकर वाहन का कांच तोड़ दिया। ठेकेदार द्वारा रखे गए वाहन चालक नरेन्द्र पंथी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कमलेश के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का प्रकरण दर्ज किया है।
कचरा गाड़ी के चालक से जनता परेशान
इधर पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि समय से वाहन नहीं आने से जनता परेशान है। लोग कचरा डालने घंटों इंतजार करते हैं। वाहनों का समय तय होना चाहिए। बता दें कि घटना सुबह साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। कोतवाली थाने में की गई शिकायत में फरियादी ने बताया कि सुबह 7 बजे की बात है।
वह अपने साथी राहुल बाल्मीकि के वार्ड नंबर 21 खरीफाटक क्षेत्र आधे वार्ड का कचरा लेने के बाद वह सुबह साढ़े नौ बजे जैसे ही लड्ढा एजेंसी के पास पहुंचा तो वहां कम्मू उर्फ कमलेश के घर के सामने से वाहन लेकर जा रहा था, तभी कम्मू ने कहा कि तू इतना लेट कचरा गाडी लेकर क्यों आया तो मैंने कहा कि मैं आपके वार्ड की गाड़ी नहीं चलाता, मेरा वार्ड 21 है और आपका वार्ड 20 है। इसी बात से नाराज कम्मू ने मुझे गालियां देते हुए मारपीट कर दी।
यह भी पढ़ें- भोपाल के श्यामला हिल्स में पार्किंग को लेकर बवाल, घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला से मारपीट कर फरार हुए आरोपी
नगरपालिका के वाहन चालक पहुंचे थाने
ड्राइवर साइड के गेट का कांच भी लात मारकर तोड़ दिया। इसके बाद नगरपालिका के वाहन चालक एकजुट होकर थाने पहुंच गए। इस दौरान करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक वह थाने में मौजूद रहे। उनका कहना था कि बगैर किसी बात के मारपीट की गई है इसलिए प्रकरण दर्ज होना चाहिए। बाद में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।