विदिशा में अप्राकृतिक कृत्य का विरोध करने पर विवाद, मारपीट के दौरान युवक के बुजुर्ग पिता की मौत, आरोपी फरार
विदिशा के कुरवाई थाना क्षेत्र में अप्राकृतिक कृत्य करने का विरोध करने को लेकर शुरू हुए विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 12:21:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 12:43:29 AM (IST)
मारपीट के दौरान बुजुर्ग की मौत (सांकेतिक फोटो)HighLights
- प्राकृतिक कृत्य करने से इनकार पर विवाद
- लाठी-डंडों से मारपीट में युवक के पिता की मौत
- आरोपी मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश
नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा: जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र के ग्राम कूलन में शनिवार रात अप्राकृतिक कृत्य के विरोध से शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को नामजद आरोपी बनाया है और हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है। फरियादी ने शिकायत में बताया कि वह अपने घर के सामने खड़ा था, तभी गांव का संजीव प्रजापति उसे खेत की ओर ले गया। वहां उसने अप्राकृतिक संबंध बनाने की बात कही। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
सीताराम के मुताबिक वह वहां से बचकर घर की ओर भागा, लेकिन शंकर मंदिर के पास संजीव ने उसे पकड़ लिया और गर्दन दबाने लगा। शोर सुनकर उसके पिता, मां, भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान संजीव का भाई जितेंद्र प्रजापति लाठी लेकर पहुंचा और दोनों भाइयों ने मिलकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।
यह भी पढ़ें- होली पर रेलवे की सख्ती... बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला जाएगा दोगुना किराया और जुर्माना
आरोपियों ने बुजुर्ग को उठाकर पटका
आरोप है कि मारपीट के दौरान बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया गया, जिससे वे बेहोश हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन डायल 112 की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीओपी रोशनी ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।