विदिशा में शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो टावर पर चढ़ी युवती, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा; बहन की मिन्नत के बाद नीचे उतरी
युवक द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। दो घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान वह युवक को शादी के लिए राजी कराने पर ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 02 Apr 2026 09:28:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Apr 2026 09:28:42 PM (IST)
टावर पर चढ़ी युवतीHighLights
- शादी से इनकार पर टावर पर चढ़ी युवती
- दो घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
- बहन के समझाने पर नीचे उतरी
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। युवक द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। दो घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान वह युवक को शादी के लिए राजी कराने पर अड़ी रही। बात न मानने पर कूदने की धमकी देकर उसने नीचे खड़े लोगों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं। बड़ी मुश्किल से वह मानी और नीचे उतरी तो सबने राहत की सांस ली।
कहां का है मामला
घटना विदिशा जिले के गंजबासौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हथौड़ा की है। बताया गया कि ग्राम सिरावदा निवासी यह युवती एक युवक से विवाह करना चाहती थी। युवक ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वह भड़क उठी। गुरुवार को दोपहर करीब 2.30 बजे वह हथौड़ा स्थित टेलीकॉम टावर पर चढ़ गई।
लोगों में खलबली मच गई
उसे इतनी ऊंचाई पर चढ़ा देख लोगों में खलबली मच गई। डायल 112 और थाने की टीम पहुंची तो युवती टावर की सबसे ऊंचाई वाले हिस्से तक पहुंच चुकी थी। इस बीच युवती की छोटी बहन भी मौके पर पहुंच गई।
आश्वासन के बाद युवती नीचे उतरने को तैयार
उसने मोबाइल फोन के जरिए आरती से बात की और उसे काफी देर समझाया। करीब दो घंटे लगातार बातचीत और युवक से बातचीत कराने के आश्वासन के बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हुई। पुलिस ने उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया।