सरकारी स्कूलों में कल घोषित होगा कक्षा 9वीं-11वीं का परीक्षा परिणाम, पहली बार EMS पोर्टल से जारी होगी ऑनलाइन मार्कशीट
सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक और नवमीं और 11वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है और कल 23 मार्च को कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं क ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 01:44:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 02:35:27 AM (IST)
सरकारी स्कूलों में कल घोषित होगा कक्षा 9वीं-11वीं का परीक्षा परिणाम (फाइल फोटो)HighLights
- कक्षा 9वीं और 11वीं का रिजल्ट कल जारी होगा
- पहली बार ईएमएस पोर्टल से जारी होंगी ऑनलाइन अंकसूची
- 25 मार्च को आ सकता है 5वीं-8वीं का परिणाम
नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक और नवमीं और 11वीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है और कल 23 मार्च को कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने जा रहा है। इस साल नवमीं और ग्यारहवीं के परीक्षार्थियों की अंकसूची अब स्कूलों में नहीं बनाई जाएगी, बल्कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा ईएमएस पोर्टल के माध्यम से अंकसूची ऑनलाइन जारी की जाएगी।
25 मार्च को आ सकता है 5वीं-8वीं का परिणाम
इधर पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा का 25 मार्च को परिणाम घोषित हो सकता है। डीपीसी आरपी लखेर ने बताया कि कक्षा पांचवीं और आठवीं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इस परीक्षा का परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा 25 मार्च को घोषित करने की संभावना है जबकि कक्षा एक से सातवीं तक लोकल परीक्षा का परिणाम स्कूल स्तर पर 30 मार्च के पहले घोषित किया जाना है। उन्होंने बताया कि लोकल परीक्षा जिस तरह से परीक्षा परिणाम बनता जाएगा, संबंधित स्कूल प्रबंधन परिणाम जारी कर सकता है।
इधर प्रभारी विकासखंड़ शिक्षा अधिकारी लिली जैन ने बताया कि कक्षा नवमीं और ग्यारहवी की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होने के बाद पोर्टल पर अंकों की इंट्री करा दी गई है। कल 23 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद स्कूलों में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सूची चस्पा की जाएगी, जबकि इस साल परीक्षार्थियों को अंकसूची ऑनलाइन ही मिलेंगी।
यह भी पढ़ें- युवाओं के लिए खुशखबरी: CG में सरकारी नौकरी का रास्ता आसान, अब एक ही एग्जाम से मिलेंगी कई नौकरियां
निजी स्कूलों को दिशा-निर्देश का इंतजार
एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों में कल परिणाम घोषित करने की तैयारी है, वहीं निजी स्कूल संचालक अभी तक शिक्षा विभाग से दिशा-निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मानसिंह राजपूत ने बताया कि परीक्षा फल पत्रक किस प्रकार बनाना है और अनुमोदन कब कराना है इसकी जानकारी अभी तक निजी स्कूल संचालकों को नहीं दी गई है। उन्होंने डीईओ से मांग की है कि तत्काल दिशा निर्देश जारी करें जिससे परीक्षा परिणाम तैयार किया जा सके।