विदिशा कोतवाली में आज 168 बाइक की नीलामी, बोली सिर्फ ₹1000 से शुरू
विदिशा शहर के कोतवाली थाना परिसर में लंबे समय से दर्जनों दोपहिया वाहन जब्त और लावारिस हालात में पड़े हुए थे, जिनमें कई पूरी तरह कंडम हो चुके हैं। जगह ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 12 Dec 2025 02:56:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Dec 2025 03:06:20 AM (IST)
थाने में बाइक की नीलामी आज। फाइल फोटोHighLights
- जब्त और लावारिस वाहन शामिल
- नीलामी सुबह 10 बजे से होगी शुरू
- जगह खाली होने में मदद मिलेगी
नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा: कोतवाली थाना परिसर में वर्षों से जब्त और लावारिस हालत में खड़े दोपहिया वाहनों की आज शनिवार को खुली नीलामी की जाएगी। थाना प्रशासन ने इसके लिए सरकारी दरें निर्धारित कर दी हैं, जिनके अनुसार बोली की शुरुआत 1000 रुपये से होगी, जबकि अधिकतम मूल्य 4500 रुपये तय किया गया है। नीलामी प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलेगी।
थाने में लंबे समय से सैकड़ों दोपहिया वाहन खुले आसमान के नीचे पड़े-पड़े जर्जर हो चुके थे। इनमें कई वाहन पुलिस द्वारा जब्त किए गए थे, जबकि कुछ ऐसे भी थे जो शहर में विभिन्न स्थानों पर लावारिस हालत में मिले थे और उनके मालिकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। नीलामी के लिए कुल 168 दोपहिया वाहनों को सूचीबद्ध किया गया है।
वाहनों की श्रेणी के अनुसार प्लेटिना मोटरसाइकिल की शुरुआती बोली 1000 रुपये तय की गई है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की बोली 1500 रुपये से शुरू होगी, जबकि टीवीएस स्टार सिटी की कीमत 2000 से 3500 रुपये तक रहेगी। पेशन मॉडल की सरकारी बोली 4500 रुपये निर्धारित की गई है। थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि नीलामी पूरी तरह खुली रहेगी और कोई भी इच्छुक व्यक्ति बोली में भाग ले सकता है।
उन्होंने कहा कि वाहन हटने से थाना परिसर में पर्याप्त जगह खाली होगी, जिससे सफाई और व्यवस्था सुधरेगी। नागरिकों का भी मानना है कि जिले के सभी थानों में पड़े कंडम वाहनों की नीलामी समय-समय पर होनी चाहिए।