• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, ऐप से टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट, समय और पैसा दोनों बचेगा

अगर आप अक्सर जनरल टिकट लेकर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे ने रेलवन ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर 14 जुलाई तक तीन प्रतिशत ...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 03:03:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 03:11:05 PM (IST)
रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, ऐप से टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3 प्रतिशत की छूट, समय और पैसा दोनों बचेगा
जनरल टिकट अब मोबाइल पर सस्ता मिलेगा (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. जनरल टिकट अब मोबाइल पर सस्ता मिलेगा
  2. रेलवन ऐप से मिलेगा 3 फीसद का डिस्काउंट
  3. इस कदम से काउंटरों पर भीड़ कम होगी

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। अगर आप अक्सर जनरल टिकट लेकर ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे ने रेलवन ऐप से जनरल टिकट बुक करने पर 14 जुलाई तक तीन प्रतिशत की छूट देने की सुविधा जारी रखी है। इससे यात्रियों को न केवल किराए में बचत होगी, बल्कि टिकट काउंटर की लंबी कतार से भी राहत मिलेगी।

भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह छूट केवल रेलवन ऐप से बुक किए गए जनरल टिकट पर मिलेगी। इसके लिए भुगतान यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करना होगा। किसी अन्य वेबसाइट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।


रेलवे का मानना है कि इस पहल से स्टेशन के टिकट काउंटरों पर भीड़ कम होगी, यात्रियों का समय बचेगा और नकद लेन-देन में कमी आएगी। इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी अधिक तेज और सुविधाजनक बनेगी। रेलवन ऐप की खास बात यह है कि इसमें अलग से नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- शताब्दी एक्सप्रेस में दिल्ली से भोपाल आ रहे यात्रियों को परोसी 'एक्सपायरी ब्रेड', बच्चों समेत कई लोगों को फूड पॉयजनिंग की आशंका

ऐप दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

जो यात्री पहले से रेलकनेक्ट या यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का उपयोग करते हैं, वे उसी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं। एक ही ऐप पर यात्रियों को आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन स्टेटस, पीएनआर की जानकारी, टिकट रद्दीकरण व रिफंड, सीट पर भोजन ऑर्डर और रेल मदद के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है तथा कई भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है।