• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

रेबीज के इलाज वाले अस्पताल में ही आवारा कुत्तों का डेरा, रातभर सो रहे मरीजों और बच्चों के बीच घूमता रहा झुंड

मध्य प्रदेश के विदिशा में जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रात के...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 03:33:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 03:33:07 PM (IST)
रेबीज के इलाज वाले अस्पताल में ही आवारा कुत्तों का डेरा, रातभर सो रहे मरीजों और बच्चों के बीच घूमता रहा झुंड
विदिशा में जिला अस्पताल के अंदर घूमता कुत्तों का झुंड।

HighLights

  1. जिला अस्पताल में मरीजों के बीच घूमता रहा कुत्तों का झुंड
  2. जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं
  3. तीमारदारों के सिर पर मंडराया कुत्ते के काटने का खतरा

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रात के समय आवारा कुत्तों का झुंड अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के बीच घूमता नजर आ रहा है। वीडियो में कई मरीज और उनके परिजन परिसर में सोते दिखाई दे रहे हैं। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

अस्पताल परिसर में कुत्तों के इस तरह घूमने से मरीजों और स्वजनों में चिंता है। खासकर रात के समय यदि कोई कुत्ता किसी मरीज या बच्चे पर हमला कर दे तो बड़ी घटना हो सकती है। विडंबना यह है कि कुत्ते के काटने के बाद लोग जिस अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं, उसी परिसर में आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है।


जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात

शहर के लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात हैं। इसके बावजूद कुत्तों का परिसर में प्रवेश करना रात की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मरीजों के स्वजनों का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि आवारा जानवर अंदर न पहुंच सकें।