• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

नेपाल बाढ़ के बीच चीन बॉर्डर से लापता हुईं विदिशा की स्वाति बागरेचा,चीन-तिब्बत सीमा के इमिग्रेशन कार्यालय से संपर्क टूटा

विदिशा की 50 वर्षीय स्वाति बागरेचा करीब 70 लोगों के समूह के साथ मान सरोवर यात्रा पर गई थीं, जहां चीन-तिब्बत सीमा स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के आसपास से ...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 06:24:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 06:24:19 PM (IST)
नेपाल बाढ़ के बीच चीन बॉर्डर से लापता हुईं विदिशा की स्वाति बागरेचा,चीन-तिब्बत सीमा के इमिग्रेशन कार्यालय से संपर्क टूटा
स्वाति बागरेचा। नईदुनिया।

HighLights

  1. मान सरोवर यात्रा के दौरान संपर्क टूटा
  2. भाई ने इंटरनेट मीडिया पर दी जानकारी
  3. 50 वर्षीय स्वाति बागरेचा मान सरोवर यात्रा पर गई थीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा । नेपाल में आई बाढ़ के बाद मान सरोवर यात्रा पर गई विदिशा की बेटी स्वाति बागरेचा के लापता होने की खबर से शहर में चिंता का माहौल है।

स्वाति शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कैसी बागरेचा की छोटी बेटी हैं। पारिवारिक करीबियों के अनुसार स्वाति अपने पति के साथ कनाडा में रहती हैं और कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ भारत आई थीं।

मान सरोवर यात्रा पर गईं थीं स्वाति

जानकारी के मुताबिक भारत आने के बाद 50 वर्षीय स्वाति करीब 70 लोगों के समूह के साथ मान सरोवर यात्रा पर गई थीं। यात्रा के दौरान चीन-तिब्बत सीमा क्षेत्र में स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के आसपास से उनका संपर्क टूट गया। इसके बाद से परिवार के लोग उनकी जानकारी जुटाने में लगे हैं।

सोशल मीडिया पर अपील

स्वाति के भाई डॉ. प्रशांत बागरेचा ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उनकी गुमशुदगी की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि उनकी छोटी बहन स्वाति बागरेचा चीन-तिब्बत सीमा पर स्थित इमिग्रेशन कार्यालय से लापता हैं और उनके सकुशल होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।


यह भी पढ़ें- नेपाल में फ्लैश फ्लड से हाहाकार, 160 की मौत और 133 भारतीयों समेत 844 लापता; कैलाश मानसरोवर यात्री भी प्रभावित

दुआओं का दौरा जारी

स्वाति के लापता होने की जानकारी सामने आने के बाद उनके परिचितों और शहरवासियों में भी चिंता बढ़ गई है परिवार की ओर से फिलहाल उनकी तलाश और सुरक्षित वापसी को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वाति की यात्रा के दौरान नेपाल में आई बाढ़ की परिस्थितियों के बीच उनके लापता होने से परिजन की चिंता और बढ़ गई है। परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही स्वाति के संबंध में कोई सुरक्षित और सकारात्मक जानकारी मिलेगी।