• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा: इंदौर हत्याकांड के आरोपी पति का गंजबासौदा में मिला कटा सिर, 19 जुलाई को रेलवे ट्रेक पर मिला था धड़

19 जुलाई को रेलवे ट्रैक पर बिना सिर का धड़ मिला था, जिसकी पहचान दस्तावेजों और कपड़ों के आधार पर अखिलेश के रूप में की गई थी।

By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 03:41:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 03:41:16 PM (IST)
विदिशा: इंदौर हत्याकांड के आरोपी पति का गंजबासौदा में मिला कटा सिर, 19 जुलाई को रेलवे ट्रेक पर मिला था धड़
सिर को जांच के लिये लेकर आई पुलिस। नईदुनिया।

HighLights

  1. इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़
  2. आरोपी पति का सिर 7 दिन बाद गंजबासौदा में खेत से बरामद
  3. 19 जुलाई को रेलवे ट्रैक पर बिना सिर का धड़ मिला था

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा/गंजबासौदा । इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। अपनी पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति अखिलेश सैनी का कथित धड़ गंज बासौदा के रेलवे ट्रैक पर मिला था। अब पुलिस को 7 दिन बाद एक मानव सिर (कंकाल) मिला है।

पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि करेगी कि क्या यह सिर और धड़ आरोपी अखिलेश सैनी के ही हैं।

19 जुलाई को मिला था धड़

मालूम हो कि 11 जुलाई को इंदौर की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या हुई थी। 19 जुलाई को गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक बिना सिर का धड़ मिला। आधार कार्ड और सुसाइड नोट से पुलिस को पता चला कि ये शव अखिलेश का है।


20 जुलाई को अखिलेश पिता ने दस्तावेजों और कपड़ों के आधार पर धड़ की पहचान बेटे अखिलेश के रूप में की थी। लेकिन सिर न मिलने से मामले के आगे की जांच रूकी हुई थी। 24 जुलाई को महागौर गांव के एक खेत से मांस विहीन खोपड़ी खेत में मिली। सिर केवल हड्डियों का ढांचा नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें- सर, 16 साल के बच्चों को गांजा मिल जाता है, पुलिस को क्यों नहीं? विदिशा में छात्रों के सवालों से घिरे एसपी

ग्रामीणों ने दी कटे सिर की सूचना

इस मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक बीएल मालवीय के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि महागौर गांव के पास रेलवे ट्रैक से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में मानव सिर पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सिर को अपने कब्जे में लिया।

सिर पूरी तरह से गल चुका था और उस पर केवल हड्डियों का ढांचा बचा था। मांस न होने के कारण चेहरा पहचानना असंभव था, जिसके बाद पुलिस ने धड़ और सिर दोनों के डीएनए परीक्षण का फैसला लिया है।

अब खेत से सिर मिलने के बाद पुलिस को उम्मीद है कि डीएनए रिपोर्ट आते ही इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठ जाएगा कि क्या आरोपी अखिलेश ने पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी।