एक ही घर में दूसरी बार गए थे चोरी करने, रंगे हाथों पकड़े गए तो विदिशा में हुई तीन चोरियों का हुआ राजफाश
Vidisha News: विदिशा में बायपास स्थित कमला सिटी कॉलोनी में एक सूने आवास में बायरिंग चोरी करते हुए पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किए हैं। एक बार पहले इस मका ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 11:42:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 11:42:34 AM (IST)
एक ही घर में दूसरी बार गए थे चोरी करने, रंगे हाथों पकड़े गए तो विदिशा में हुई तीन चोरियों का हुआ राजफाशHighLights
- चौकीदार की आवाज सुन पहुंची पुलिस
- चार पहिया वाहन भी चोरी किया था
- चांदी का मुकुट और छत्र चुराया गया था
नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। शहर की बायपास स्थित कमला सिटी कॉलोनी में एक सूने आवास में बायरिंग चोरी करते हुए पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किए हैं। एक बार पहले इस मकान से वह बायरिंग चोरी कर चुके थे, लेकिन दूसरी बार में चौकीदार की सतर्कता से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अन्य दो जगह से चोरी करना और कबूल किया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार शनिवार की दरिमयानी रात में पुलिस गश्त कर रही थी। जब कमला सिटी कॉलोनी के पास से गुजर रहे थे, तभी वहां का सुरक्षाकर्मी आवाज लगा रहा था, तो पुलिस वहां तुरंत ही पहुंच गई और दो चाेरों को बायरिंग सहित गिरफ्तार किया है।
चौकीदार की आवाज सुन पहुंची पुलिस
उन्होंने बताया कि ठेकेदार गोविंद साहू वहां मकान बना रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही मकान में बायरिंग कराई थी, लेकिन अज्ञात चोर चुराकर ले गए थे। अब वह दूसरी बार बायरिंग करा रहे थे और आवास सूना था।
खाली आवास का फायदा उठाकर करैयाखेड़ा रोड निवासी 28 वर्षीय प्रदीप अहिरवार और गांजीखेड़ी निवासी 21 वर्षीय राहुल कुशवाह बायरिंग काट रहे थे। जब चौकीदार की नजर पड़ी तो उसने आवाज लगाई जिसे सुनकर वहां से गुजर रही पुलिस पहुंच गई।
इससे पहले उन्होंने ग्राम डाबर निवासी महेश चिढ़ार का चार पहिया वाहन चुराया था और ग्राम चिड़ोरिया धाम स्थित मोरिया गांव के हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र भी चुराया गया था।
दुकान के कर्मचारी ही लंबे समय से सामान चुरा रहे थे
वहीं, डंडापुरा स्थित गोदाम से दुकान के कर्मचारी ही लंबे समय से सामान चुरा रहे थे। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 75 हजार रुपये का कीमती सामान जब्त किया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि डंडापुरा निवासी सुरेश गंगवानी ने डंडापुरा स्थित गोडाउन से सामान चोरी की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी की मदद से संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछतात की तो उन्होंने चोरी करना कबूल किया है।
उनके द्वारा बताए गए स्थान से नोजल, रबर रिंग, पीएनएस आदि करीब 75 हजार रुपये कीमती सामान जब्त किया है। उन्होंने बताया कि सांवरिया सेठ कॉलोनी शिव मंदिर करैयाखेड़ा रोड निवासी 27 वर्षीय सुरेश अहिरवार और राजा भैया कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय सुमित किरार को गिरफ्तार किया गया है।