विदिशा में एक ही पेड़ पर लटके मिले दो दोस्त, जमीन से टिके थे पैर; परिजनों ने कहा- 'यह हत्या है'
आदमपुर के 22 वर्षीय आकाश मीणा और 24 वर्षीय आरिफ अली के शव सेमरा में एक पेड़ पर लटके मिले। परिजनों ने एक दिन पहले विवाद और कथित जान से मारने की धमकी के...और पढ़ें
By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 04:02:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 04:02:55 PM (IST)
एक ही पेड़ पर लटके मिले दो दोस्तों के शवों की जांच करती पुलिस। नईदुनिया।HighLights
- पेड़ पर लटके मिले दो दोस्तों के शव
- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- पुलिस अभी आत्महत्या मान रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर में दो युवकों के शव एक पेड़ पर लटके मिले। दोनों युवक आपस में जिगरी दोस्त थे जो गांव में एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे।
22 वर्षीय आकाश मीणा और 24 वर्षीय आरिफ अली शनिवार रात को अपने घर से निकले थे और फिर वापस नहीं आए।
घर से दो किमी दूर मिले
परिजनों ने रात भर ढूंढा, तभी सुबह घर से करीब 2 किलोमीटर दूर ग्राम सेमरा में एक पेड़ पर दोनों के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। दोनों मृतकों के स्वजनों का कहना है कि वे दोनों आपस में जिगरी दोस्त थे और हमेशा एक दूसरे के साथ ही रहते थे।
पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन आत्महत्या का ठोस कारण नहीं पता चला है। दोनों के शव एक साथ पेड़ पर लटके थे, पैर जमीन से टकरा रहे थे। इधर स्वजनों ने हत्या कर फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।
गांव में हुआ था विवाद
आकाश का चाचा रामवचन मीणा का कहना है एक दिन पहले आकाश का गांव में एक शराबी से झगड़ा हुआ था, उसी ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसी के आधार पर दोनों के हत्या की आशंका जताई है।
फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कह रही है। सिविल लाइन थाना उपनिरीक्षक रणवीर सिंह जाट का कहना है कि अभी परिजनों के बयान नहीं हुए हैं, सभी आशंकाओं की जांच की जाएगी। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।