• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा की लटेरी जेल में हत्या का आरोपी बंदी कुछ दिनों से था बीमार; उल्टियां होने के बाद अस्पताल लाते समय हुई मौत

बंदी की तबीयत बिगड़ने पर पहले लटेरी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 09:46:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 09:46:43 AM (IST)
विदिशा की लटेरी जेल में हत्या का आरोपी बंदी कुछ दिनों से था बीमार; उल्टियां होने के बाद अस्पताल लाते समय हुई मौत
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. लटेरी जेल में बंद हत्या के आरोपी 40 वर्षीय विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई
  2. बंदी की तबीयत बिगड़ने पर पहले लटेरी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल भेजा गया
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा, मामले में न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। हत्या के मामले में विचाराधीन एक बंदी की गुरुवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदी 40 वर्षीय राजू वाल्मीकी मार्च में हत्या के एक मामले में लटेरी जेल में बंद था।

पुलिस के अनुसार वह कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, गुरुवार को उसे लटेरी अस्पताल ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- इलाज में भोपाल जेल प्रशासन की ढिलाई पर हाई कोर्ट सख्त, एक जुलाई से पहले एम्स भेजने के निर्देश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

जिला अस्पताल के डॉक्टर गौरव रघुवंशी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वह उल्टियां कर रहा था, फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।

लटेरी एसडीओपी अमरेश बोहरे ने बताया कि वह सिरोंज के पास पथरिया थाना के बगरोदा गांव का रहने वाला था। उसे मार्च में हत्या के मामले में जेल भेजा गया था तब से वह जेल में ही था। वह दिव्यांग था, उसकी मौत कैसे हुई इसकी न्यायिक जांच शुरू हो गई है।