
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बेतवा नदी में नहाते समय 15 फीट लंबे अजगर ने स्नेक कैचर कन्हैया जोशी को जकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कन्हैया अजगर पर काबू पाते नजर आ रहे हैं।
कन्हैया के अनुसार, पिछले सप्ताह वे गांव से तीन किलोमीटर दूर बेतवा नदी के सिद्धनाथ पर जल चढ़ाने पहुंचे थे, जहां स्नान करते समय अजगर ने उनकी गर्दन को जकड़ लिया। इस दौरान कन्हैया ने सूझबूझ दिखाते हुए एक हाथ से अजगर के जबड़े को पकड़ा और दूसरे हाथ से उसकी पूंछ पकड़ ली।
कुछ देर बाद अजगर की पकड़ ढीली हुई तो कन्हैया तैरकर नदी से बाहर निकले और फिर उसे काबू में कर लिया। कन्हैया के अनुसार अजगर लगभग 50 किलो बजनी था, जिसे वह नदी के किनारे बनी गुफा में छोड़ दिया।
कन्हैया पिछले पांच साल से सांप पकड़ने का काम करते हैं, इसके लिए ट्रेनिंग भी ले रखी है। जिससे वे अपनी जान बचाने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें- पहले पकड़ो सांप: कोरबा में अजीब मामला, सर्पदंश के इलाज के लिए अस्पताल मंगाया गया कोबरा, फिर शुरू हुआ उपचार